साल 2020 हर एक व्यक्ति के लिए खराब रहा है और प्रोफेशनल रेसलिंग का भी कुछ ऐसा ही हाल है। WWE और लगभग हर एक प्रोफेशनल रेसलिंग प्रमोशन को वायरस की वजह से बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद WWE ने अपने साप्ताहिक शोज़ और पीपीवी को जारी रखा।WWE के लिए 2020 की शुरुआत अच्छी थी और देखा जाए तो लॉकडाउन के दौरान भी वो फैंस को अपनी ओर खींचने में सफल रहे। साल 2020 में काफी सारी बड़ी चीज़ें WWE में हुई है। कई सारे नए चैंपियंस देखने को मिले वहीं कुछ रिटर्न भी हुए।Sasha Banks does a full stretcher job on #SmackDown after Bayley’s attack.Hopefully, they sell the hell out of this angle with Sasha.Keep her off TV until the Royal Rumble. Win the Rumble match and then face Bayley at WrestleMania...in the main event? 🤔 pic.twitter.com/gjthNOv5TJ— Owen @ WrestleNews365 (@365Wrestle) September 5, 2020ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो 'हील' रोमन रेंस को हराने का दम रखते हैं इसके साथ ही कुछ अच्छे दोस्त आपस में बड़े दुश्मन भी बनते हुए नजर आए। हर साल कुछ सुपरस्टार्स को अपने करीबी दोस्त और WWE सुपरस्टार्स से धोखे मिलते हैं। 2020 में भी कई सुपरस्टार्स को अपने साथी WWE स्टार के विश्वासघात का सामना करना पड़ा है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें इस साल धोखे मिले हैं।3- WWE स्टार साशा बैंक्स को मिला बेली से धोखाSasha Banks actually *cowering* for a second as Bayley descends on her to hurl her into the barricade. pic.twitter.com/a3eWFd42M0— Mith Gifs Wrestling (@MithGifs) September 11, 2020साशा बैंक्स और बेली ने 2020 में साथ मिलकर काफी सारे फैंस को प्रभावित किया है। लॉकडाउन के बाद वो सबसे ज्यादा सफल WWE स्टार्स बन गयी। बेली SmackDown विमेंस चैंपियन थी वहीं साशा बैंक्स ने इस दौरान Raw विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। साथ ही दोनों ने इसी दौरान विमेंस टैग टीम टाइटल्स भी जीत लिये थे।लग रहा था कि इस जोड़ी को तोडना काफी मुश्किल होगा लेकिन हाल ही में दोनों अलग हो गए। पेबैक के बाद SmackDown के एपिसोड में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच हारने के बाद बेली ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त साशा बैंक्स को धोखा दिया और उनपर बुरी तरह हमला किया। भविष्य में दोनों स्टार्स के बीच एक बड़ा मैच देखने को मिलने वाला है। ये भी पढ़ें:- 5 तरीकों से रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े विलन बन जाएंगे