3 बहुत बड़े धोखे जो WWE में आने वाले कुछ महीनों में देखने को मिल सकते हैं 

WWE
WWE में क्या जल्द देखने को मिलेंगे बड़े धोखे? (Photo: WWE.com)

Shocking Betrayal in WWE soon: रेसलिंग में हमेशा ऐसी स्टोरी चलती है जिसमें कभी ना कभी कोई ना कोई रेसलर दूसरे को धोखा जरूर देता है। WWE में भी इस समय ऐसी कई स्टोरी चल रही हैं जिनमें धोखे की संभावना बढ़ गई है। यह धोखा कब होगा इसके बारे में तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह जब होगा उस समय कुछ फैंस बेहद खुश जबकि कुछ बेहद हैरान होंगे।

Ad

कंपनी के अंदर एक लंबे समय से साथ काम कर रहे रेसलर्स या फिर ग्रुप में फूट पड़ने के आसार अब साफ तौर पर दिखाई देने लगे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन लोगों के बारे में बताने वाले हैं जो आने वाले समय में अपने टैग टीम साथी या ग्रुप मेंबर को धोखा दे सकते हैं और यह एकदम होने की कगार पर हैं।

#3 WWE में ऑस्टिन थ्योरी को जल्द मिलेगा ग्रेसन वॉलर से धोखा?

Ad

ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है। यह दोनों भले ही WWE टैग टीम चैंपियन हैं लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलियन सुपरस्टार ने हाल के समय में अपने साथी को थोड़ा बुरा भला कहा है। काफी समय से ऐसा लग रहा है कि जल्द ही दोनों के बीच चीज़ें काफी ज्यादा खराब हो सकती हैं।

वॉलर और थ्योरी के अपना टाइटल हारने के बाद वॉलर द्वारा थ्योरी को धोखा दिया जा सकता है। इसके बाद आखिरकार ऑस्टिन का फेस टर्न होगा और दोनों स्टार्स के बीच फिउड देखने को मिल सकती है। फैंस भी थ्योरी के फेस टर्न की मांग काफी समय से कर रहे हैं।

#2 क्या पूर्व WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली से अलग होंगे डॉमिनिक मिस्टीरियो?

Ad

रिया रिप्ली इस समय चोट के चलते रिंग से दूर हैं। इस समय मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन उनके साथ रहे डॉमिनिक मिस्टीरियो को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। डॉमिनिक भी खुद को मिल रहे इस अटेंशन से खासे खुश हैं।

ऐसे में रिया जब वापस आएंगी तो उस समय पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन अपने तरीके का इस्तेमाल करके पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को यह कह सकते हैं कि वह उनके साथ हैं। यह सब एक प्लान का हिस्सा हो सकता है जिसमें वह रिया को धोखा देकर अपने नए साथी का साथ दे सकते हैं। यह ऐसा धोखा है जोकि बस होने की कगार पर है और अब बस पूर्व चैंपियन का इंतजार है।

#1 क्या WWE Hall of Famer पॉल हेमन उठाएंगे बड़ा कदम?

Ad

WWE में शायद ही कोई होगा जो पॉल हेमन के जैसा समझदार होगा। ऐसे में वह जब धोखा देंगे तो किसी को भनक तक नहीं लगेगी। वह सोलो सिकोआ से पहले ही अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने हमेशा ही रोमन रेंस का साथ देने की बात की है और उनकी वापसी को लेकर इस समय अटकलें चल रही हैं।

ऐसे में जब रोमन वापस आएंगे तो पॉल सोलो को धोखा दे सकते हैं। रोमन की वापसी के साथ ही हमें सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, और टांगा लोआ बनाम ट्राइबल चीफ और द उसोज़ के बीच स्टोरी देखने को मिल सकती है। यह ऐसी स्टोरी है जिसके साथ कितना एंटरटेनमेंट फैंस को प्राप्त होगा इसकी तो सिर्फ कल्पना की जा सकती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications