3 इशारे जिनके आधार पर WWE में जल्द ही Roman Reigns और Solo Sikoa के बीच में मैच होते हुए दिख सकता है

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच मैच हो सकता है
WWE में क्या देखने को मिलेगा रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच?

Roman Reigns & Solo Sikoa: WWE का हालिया स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड बेहद शानदार था। इसके दौरान हमें सोलो सिकोआ का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला। इसके साथ ही काफी समय से कंपनी में एंट्री करने का इंतजार कर रहे टामा टोंगा भी शो में नजर आए और उन्होंने द ब्लडलाइन (The Bloodline) को ज्वाइन कर लिया है।

टामा ने एंट्री करते ही जिमी उसो पर हमला किया। उसके बाद सोलो और टामा ने पॉल हेमन से इसको एक्नॉलेज करने के लिए कहा। इससे SmackDown में ब्लडलाइन से जुड़ी हुई पूरी कहानी ही बदल गई है। यह सैगमेंट भविष्य में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच में स्टोरी के लिए एक पटकथा को रूप देता है। इस आर्टिकल में हम आपको SmackDown में दिए गए उन तीन इशारों के बारे में बताने वाले हैं जिनके आधार पर इन दोनों के बीच में आने वाले समय में मैच हो सकता है।

#3 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने शायद नए ब्लडलाइन की शुरुआत कर ली है

सोलो सिकोआ ने इस हफ्ते SmackDown में पहले जिमी उसो को गले लगाया जिसके बाद टामा टोंगा ने जिमी पर हमला कर दिया। इसके बाद वह ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए। यह ऐसा पल था जहां खुद पॉल हेमन भी हैरान दिखाई दिए। ऐसा लगता है कि यह कदम ट्राइबल चीफ रोमन रेंस के कहने पर नहीं लिया गया है।

इसका मतलब है कि जब भी रोमन रेंस वापसी करेंगे तो इन दोनों के बीच में इस कदम को लेकर कहासुनी हो सकती है। यह भी संभव है कि बात इस हद तक बढ़ जाए कि नौबत एक मैच तक पहुंच जाए। अगर ऐसा होता है तो उससे इस पूरे ब्लडलाइन वाली कहानी को और बल मिलेगा। ब्लू ब्रांड में हुए सैगमेंट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सोलो ने अपने लिए नए ब्लडलाइन की शुरुआत कर दी है।

#2 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने पॉल हेमन का फोन पटक दिया

सोलो सिकोआ जब जिमी उसो पर हमला कर रहे थे तो पॉल हेमन रिंग के किनारे से यह सबकुछ होते हुए देख रहे थे। उसके बाद सोलो उन्हें रिंग के बीच में लेकर आए जहां पहुंचने के बाद सोलो ने एक्नॉलेज करने वाला साइन किया। पॉल ने भी वैसा ही किया लेकिन साथ ही वह रोमन रेंस को फोन लगाने लगे। जब सोलो ने ऐसा होते हुए देखा तो उन्हें यह पसंद नहीं आया और उन्होंने हेमन से उनका फोन छीन लिया।

इसके बाद उन्होंने इसको नीचे पटक दिया और पैर से कुचल दिया। यह बताता है कि सोलो अपने पूर्व चैंपियन को लेकर कैसे विचार रखते हैं। इससे यह तो तय है कि रोमन रेंस के वापस आने पर दोनों के बीच किस तरह की स्थिति देखने को मिलने वाली है। ऐसे में यह भी मुमकिन है कि जो मैच हो उसमें सोलो द्वारा रोमन से ट्राइबल चीफ के पद को प्राप्त कर सकें।

#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस वापसी के बाद बेबीफेस टर्न लेंगे?

फैंस रोमन रेंस की WrestleMania XL में हार के बाद से ही यह उम्मीद कर रहे हैं कि वह बेबीफेस बन जाएंगे। सोलो सिकोआ ने जिस तरह से SmackDown में प्रदर्शन किया है उससे यह बात और भी सच होती हुई दिख रही है। अगर ऐसा होता है तो उससे ना सिर्फ रोमन रेंस के किरदार को फायदा होगा बल्कि सबको ही इस बदलाव से लाभ होगा। ऐसे में सोलो और रोमन के बीच में जो मैच होगा उसका कारण भी बहुत खास होगा।

इसके साथ ही यह ऐसी स्टोरी होगी जिसके अंत में हमें या तो पूरी ब्लडलाइन खत्म होते हुए दिख सकती है या फिर यह सब साथ में आते हुए नजर आएंगे। इस स्टोरी से फैंस को कई अन्य प्रकार के संभावित मुकाबलों और रिटर्न को भी देखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। रोमन रेंस को वैसे तो सिंगल्स रेसलर और बेबीफेस के तौर पर उतना पसंद नहीं किया गया लेकिन यह ऐसा मौका है जिसमें चीजें बदल सकती हैं।

Quick Links