3 चीज़ें जो बताती है कि WWE स्टार रोमन रेंस ही रेट्रीब्यूशन के लीडर है

रोमन रेंस रेट्रीब्यूशन के संभावित लीडर हो सकते हैं
रोमन रेंस रेट्रीब्यूशन के संभावित लीडर हो सकते हैं

2- बड़े विलन की तरह किया दो स्टार्स पर हमला

रोमन रेंस ने हील स्टार की तरह पीछे से फीन्ड को निशाना बनाया। साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन पर भी हील की तरह गुस्से से काफी सारे चेयर शॉट्स लगाए।

रेंस के करियर में बहुत कम मौके आए हैं, जहां उन्होंने पीछे से किसी पर हमला किया। रेट्रीब्यूशन की तरह ही रोमन रेंस का बर्ताव नजर आ रहा है। ये उनके लीडर होने का बड़ा संकेत है।

1- रोमन रेंस के पास लीडर बनने के लिए बढ़िया अनुभव है

रोमन रेंस के पास WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा अनुभव आ गया है। बताया जा रहा है कि रेट्रीब्यूशन में सभी नए स्टार्स होंगे। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये ग्रुप नेक्सस की तरह असफल हो सकता है।

ऐसे में ग्रुप में नए स्टार्स के साथ कुछ अनुभवी चेहरे भी होना जरूरी है। रोमन रेंस ने WWE में लगभग हर चीज़ की हुई और वर्तमान रोस्टर पर वो सबसे अनुभवी स्टार्स में से एक है। ये चीज़ संकेत देती है कि रोमन रेंस अपने अनुभव से रेट्रीब्यूशन को सफल बनाना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw में डेब्यू करने वाले कीथ ली के बारे में 4 बातें जो फैंस को शायद ही पता होगा