3 बड़े सुपरस्टार्स जो SmackDown से Raw में जा सकते हैं

शिंस्के नाकामुरा और सिजेरो रॉ में जा सकते हैं
शिंस्के नाकामुरा और सिजेरो रॉ में जा सकते हैं

हर साल रेसलमेनिया के बाद सुपरस्टार शेकअप देखने को मिलता है। इस दौरान कुछ स्टार्स को अपना नया घर मिलता है। रॉ के कुछ सुपरस्टार्स स्मैकडाउन में कदम रखते हैं वहीं ब्लू ब्रांड के कुछ रेसलर्स रॉ में आते हैं। ये सुपरस्टार शेक-अप का समय है।

Ad

ऐसे ने WWE जल्द ही रॉ और स्मैकडाउन के खास एपिसोड एनाउंस कर सकता है। इसके साथ बड़े स्टार्स को नई शुरुआत मिल सकती है। स्मैकडाउन में कई स्टार्स स्टार्स है जिनका WWE उपयोग नहीं कर रहा है और इस वजह से उन्हें रॉ में जाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- 9 साल बाद WWE में वापसी करने वाले दिग्गज ऐज ने 17 बड़े स्टार्स के साथ मैच लड़ने की इच्छा जताई

रॉ में पॉल हेमन को अगर स्टार्स पसंद आते हैं तो शायद आने वाले समय में बड़े रेसलर्स भी बन सकते हैं। इस दौरान रॉ के स्टार्स भी स्मैकडाउन में जा सकते हैं। खैर, हम बात करने वाले हैं 3 स्मैकडाउन सुपरस्टार्स के बारे में जो रॉ में जा सकते हैं।

#3 सिजेरो

youtube-cover
Ad

सिजेरो काफी टैलेंटेड स्टार है और हर एक फैन मानता है कि सिजेरो को वर्ल्ड चैंपियन की तरह बुक किया जाना चाहिए लेकिन WWE उन्हें सही बुकिंग नहीं दे रहा है। पॉल हेमन को सिजेरो काफी पसंद है। उन्होंने रॉ के एक एपिसोड में लाइव टीवी पर सिजेरो की तारीफ की थी।

इस दौरान उन्होंने सिजेरो को भविष्य का वर्ल्ड चैंपियन भी कहा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉल को इस स्टार पर काफी भरोसा है। वे इस सुपरस्टार को स्मैकडाउन से रॉ में ला सकते हैं। यहां सिजेरो की किस्मत बदल सकती है और उन्हें बढ़िया पुश मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#2 मुस्तफा अली

youtube-cover
Ad

मुस्तफा अली ने 205 लाइव में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इसने उन्हें स्मैकडाउन में आने पर मजबूर कर दिया था। विंस मैकमैहन को भी अली में फ्यूचर स्टार दिख रहा था।

इस दौरान अली चोटिल हो गए और फिर उन्हें पुश नहीं मिला। अली को WWE रॉ में ला सकता है और यहां इस स्टार के पास शानदार स्टोरीलाइन रहेगी। वे कारिलो, ऑस्टिन थ्योरी, एंजल गार्जा और रिकोशे जैसे स्टार्स के साथ धमाकेदार मैच दे सकते हैं।

#1 शिंस्के नाकामुरा

youtube-cover
Ad

शिंस्के नाकामुरा NXT में काफी प्रसिद्ध नाम थे और उन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते थे। इस दौरान एक खराब निर्णय ने नाकामुरा का WWE करियर खराब कर दिया और इसके बाद वे कभी भी टॉप स्टार नहीं बन पाए।

पॉल हेमन नाकामुरा के टैलेंट को समझ सकते हैं और उन्हें शानदार बुकिंग दे सकते हैं। शिंस्के के लिए रॉ में शानदार स्टोरीलाइन्स मौजूद है। जल्द ही पूर्व US चैंपियन रॉ में कदम रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- अगले हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड के लिए कंपनी ने 5 बड़े मैचों का ऐलान किया

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications