3 सुपरस्टार्स जो WWE Raw में अगले हफ्ते Jey Uso के रहस्यमयी पार्टनर बन सकते हैं

WWE
Raw में कौन देगा जे उसो का साथ? (Photo: WWE.com)

Stars Who Can be Jey Uso Mystery Partners: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) की फ्यूड मौजूदा समय में ए टाउन डाउन अंडर के साथ चल रही है। ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी को वो सिंगल्स मैच में हरा चुके हैं। थ्योरी को तो उन्होंने Raw के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ही सेकेंड्स में हरा दिया था। अगले हफ्ते अब टैग टीम एक्शन देखने को मिलने वाला है। वॉलर और थ्योरी का मुकाबला जे उसो और उनके मिस्टी पार्टनर से होगा। सभी के दिमाग में अब ये ही सवाल चल रहा है कि जे का पार्टनर कौन बनेगा। कंपनी ने जरूर बड़ा सरप्राइज प्लान किया होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो जे के रहस्यमयी पार्टनर हो सकते हैं।

Ad

#3 WWE Raw में जो हेंड्री दे सकते हैं जे उसो का साथ

Ad

TNA वर्ल्ड चैंपियन जो हेंड्री कई बार NXT में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। WWE फैंस हेंड्री को बहुत पसंद करते हैं। जब भी वो एंट्री करते हैं तो उन्हें जबरदस्त पॉप मिलता है। जो एक लोकप्रिय बेबीफेस हैं और उनकी जोड़ी जे उसो के साथ जम सकती है।

WWE द्वारा फ्यूचर को देखते हुए भी ये सेटअप किया जा सकता है। हेंड्री अगर जे के मिस्ट्री पार्टनर के तौर पर आते हैं तो फिर मजा आ जाएगा। हेंड्री भी खुद Raw में आने के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने मुकाबले के ऐलान के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी थी।

#2 WWE Raw में सैमी ज़ेन की हो सकती है वापसी

youtube-cover
Ad

Elimination Chamber 2025 में केविन ओवेंस के खिलाफ हार के बाद से सैमी ज़ेन अभी तक नज़र नहींं आए हैं। कहा गया था कि वो अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। जे उसो और सैमी बहुत अच्छे दोस्त हैं और साथ में बहुत काम कर चुके हैं।

Raw में जे का साथ देने के लिए सैमी अगले हफ्ते वापसी कर सकते हैं। सैमी और जे कई बार टैग टीम मुकाबले लड़ चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी बहुत ही लाजवाब है। इनकी जोड़ी को हमेशा ही फैंस ने प्यार दिया है।

#1 WWE Raw में जिमी उसो दे सकते हैं अपने भाई का साथ

Ad

जे उसो और जिमी उसो का इतिहास आप सभी जानते हैं। जिमी अगले हफ्ते जे का साथ देने के लिए Raw में एंट्री कर सकते हैं। द उसोज़ आठ बार WWE में टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। दोनों के पास सबसे ज्यादा 622 दिन तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी है।

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में गुंथर ने जे उसो के लेकर काफी कुछ कहा जो जिमी उसो को पसंद नहीं आया। गुंथर के ऊपर हमले के लिए भी जिमी तैयार हो गए थे। इस कारण से वो ए टाउन डाउन अंडर को सबक सिखाने के लिए अपने भाई का साथ दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications