Superstar May Change Brand After Crown Jewel: WWE Crown Jewel में इस बार बहुत मजा आने वाला है। कंपनी ने बड़े मुकाबले शो के लिए बुक किए हैं। सऊदी अरब के फैंस को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns), कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस और गुंथर जैसे बड़े स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे। इस इवेंट के बाद कंपनी में कुछ चौंकाने वाली चीजें हो सकती हैं। कुछ रेसलर्स के ब्रांड में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनका Crown Jewel के बाद WWE द्वारा ब्रांड में बदलाव किया जा सकता है।#3 WWE Crown Jewel के बाद जे उसो बन सकते हैं SmackDown का हिस्सापिछले साल WWE SummerSlam से जे उसो Raw का हिस्सा हैं। उन्होंने रेड ब्रांड में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में काफी सफलता अर्जित की। ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी वो बने। हालांकि, उनका टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। जे उसो एक बार फिर ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में शामिल हो गए हैं। जिमी उसो के साथ उनकी रीयूनियन हो गया है। Survivor Series में अब नई ब्लडलाइन और असली ब्लडलाइन के बीच वॉरगेम्स मैच पक्का लग रहा है। इसके तरह Crown Jewel के बाद अब जे को WWE द्वारा SmackDown का हिस्सा बनाया जा सकता है।#2 WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन के ब्रांड में बदलाव हो सकता है View this post on Instagram Instagram Postपिछले कुछ हफ्तों में एक चीज पता चली है कि बहुत जल्द सैमी ज़ेन भी अपने पुराने साथियों (रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो) के साथ आगे मिलकर काम करेंगे। वो अभी Raw का हिस्सा हैं और उन्होंने भी पिछले एक साल में खूब नाम कमाया है। कहा जा रहा है कि Crown Jewel में एंट्री कर रोमन रेंस और द उसोज़ का साथ सिक्स-मैन टैग टीम मैच में सैमी दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर एक खास पल देखने को मिलेगा। इसके बाद WWE द्वारा उनके ब्रांड में भी बदलाव कर SmackDown रोस्टर में शामिल किया जा सकता है।#1 क्या WWE Crown Jewel में टिफनी स्ट्रैटन सभी को हैरान करेंगी? View this post on Instagram Instagram Postमिस मनी इन द बैंक टिफनी स्ट्रैटन और नाया जैक्स ने अभी तक सहयोगी बनकर काम किया है। Crown Jewel में नाया जैक्स और लिव मॉर्गन के बीच चैंपियन बनाम चैंपियन मैच होगा। सभी को लग रहा है कि वहां पर नाया के ऊपर टिफनी कैश-इन करेंगी लेकिन चीजें पलट भी सकती हैं। हो सकता है कि सभी को चौंकाते हुए लिव मॉर्गन के ऊपर टिफनी कैश-इन कर दें। लिव इस समय रेड ब्रांड का हिस्सा हैं। टिफनी अगर विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगी तो फिर उनके ब्रांड में बदलाव हो जाएगा। वो रेड ब्रांड का हिस्सा बन जाएंगी।