3 सुपरस्टार्स जिनकी Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में गैरमौजूदगी WWE फैंस को बहुत निराश कर सकती है

WWE
WWE के बड़े शो में कुछ स्टार्स को जरूर आना चाहिए (Photo: WWE.com)

Stars Absence Raw Netflix Debut Can Disappoint Fans: 6 जनवरी, 2025 का दिन बहुत नजदीक आ रहा है। उस दिन Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड के साथ कंपनी का एक नया अध्याय शुरू होगा। WWE ने शो को ऐतिहासिक बनाने की ठान ली है। दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी ने चार बड़े मुकाबले भी तय किए हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सीएम पंंक जैसे बड़े स्टार्स का जलवा देखने को मिलेगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी Raw के Netflix डेब्यू शो में गैरमौजूदगी WWE फैंस को बहुत निराश कर सकती है।

Ad

#3 WWE रिंग में कब होगी रैंडी ऑर्टन की वापसी?

Ad

नवंबर, 2024 में रैंडी ऑर्टन के ऊपर केविन ओवेंस ने जानलेवा हमला किया था। उसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। सभी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Raw के Netflix डेब्यू शो में ऑर्टन नहीं होंगे तो फिर मजा नहीं आएगा। कंपनी के सबसे पुराने एक्टिव सुपरस्टार के रूप में वो मौजूदा समय में काम कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी से शो को चार चांद लग सकते हैं। वो नहीं आएंगे तो फिर जरूर WWE फैंस को बहुत ज्यादा निराशा होगी।

#2 बैकी लिंच के नहीं होने से WWE फैंस को लग सकता है झटका

Ad

WWE से बाहर गए हुए बैकी लिंच को लंबा समय हो गया है। पिछले साल मई में उन्होंने कंपनी में अपना अंतिम मैच लड़ा था। इसके बाद WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। कुछ समय से उनकी वापसी की बहुत ज्यादा अफवाहें चल रही हैं।

कई लोगों को लगता है कि Raw के Netflix डेब्यू शो में उनकी एंट्री होगी। हालांकि, ये चीज बिल्कुल भी कंफर्म नहीं है। WWE के ऐतिहासिक शो में अगर लिंच का धमाल नहीं देखने को मिलेगा तो फिर फैंस को बहुत ज्यादा निराशा हो सकती है।

#1 क्या अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स बनेंगे शो का हिस्सा?

Ad

WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हासिल की थी। तब से वो कंपनी में टॉप चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। Raw के Netflix डेब्यू शो में अगर वो मौजूद नहीं रहेंगे तो फिर ये कहीं ना कहीं गलत बात होगी।

WWE को इस चीज का खास ख्याल रखना चाहिए। वो शो में नहीं दिखे तो फिर फैंस का गुस्सा फूट सकता है। कंपनी ने उन्हें जरूर बुक करना चाहिए। केविन ओवेंस के साथ कोडी की इस समय खतरनाक राइवलरी चल रही है। दोनों के बीच Royal Rumble 2025 में मैच होने वाला है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications