3 Superstars जो WWE Raw में Wyatt Sick6 को ध्वस्त करने के लिए Chad Gable और The Creed Brothers की मदद कर सकते हैं

WWE
WWE Raw में कौन जाएगा Wyatt Sick6 के खिलाफ? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Help Chad Gable And The Creed Brothers: Wyatt Sick6 ने WWE Raw में डेब्यू के बाद से चैड गेबल (Chad Gable) को अपना निशाना बनाया। इस बढ़ते विवाद में अब गेबल ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की है। हालांकि, नंबर्स गेम्स अभी भी गेबल के पक्ष में नहीं है। उनका साथ क्रीड ब्रदर्स दे रहे हैं लेकिन ये काफी नहीं होगा।

Raw में इस हफ्ते गेबल ने क्रीड ब्रदर्स के साथ मिलकर बो डैलस पर अटैक किया। कुछ देर बाद बाकी Wyatt Sick6 मेंबर्स वहां आ गए थे, जिन्हें देखकर गेबल और क्रीड ब्रदर्स भाग गए। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो Wyatt Sick6 के खिलाफ गेबल और उनके साथियों की मदद कर सकते हैं।

#3 क्या पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन देंगे साथ?

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने वायट फैमिली के साथ काफी काम किया। वायट फैमिली के एक सदस्य एरिक रोवन इस समय Wyatt Sick6 में मौजूद हैं। स्ट्रोमैन और Wyatt Sick6 एक ही ब्रांड में काम करते हैं। यहां से आप बहुत सी चीजों का अंदाजा लगा सकते हैं।

स्ट्रोमैन के पास इस समय कोई अच्छी स्टोरीलाइन मौजूद नहीं है। उनकी भावनाएं बदल सकती हैं और वो गेबल का साथ दे सकते हैं। यहां से स्ट्रोमैन को एक अच्छी कहानी में शामिल होने का मौका भी मिल जाएगा। उधर गेबल भी फिर नंबर्स गेम्स के हिसाब से Wyatt Sick6 को टक्कर दे सकते हैं।

#2 क्या WWE सुपरस्टार ओटिस करेंगे वापसी?

youtube-cover

पिछले कुछ महीनों में चैड गेबल और ओटिस की स्टोरी भी अच्छी चली। गेबल ने ओटिस की बहुत बेइज्जती की। अंत में उन्होंने चैड को अल्फा अकादमी से निकाल दिया। हालांकि, ओटिस का दिल फिर से पिघल सकता है और वो गेबल का साथ देने के लिए उनके साथ वापसी कर सकते हैं।

अगर ओटिस ऐसा करते हैं तो फिर ये उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। पिछले कुछ महीनों में फैंस ने ओटिस को बहुत चीयर किया है। इसका लाभ वो अब उठा सकते हैं। ओटिस के आने से गेबल को काफी मजबूती मिलेगी।

#1 क्या WWE मेन रोस्टर में आईवी नाइल को मिलेगा बड़ा मौका?

Wyatt Sick6 में निकी क्रॉस भी हैं। गेबल को पहले उन्हें बेअसर करने के बारे में सोचना होगा। ऐसे में उन्हें एक विमेन सुपरस्टार की जरूरत भी अपने ग्रुप में चाहिए होगी। आपको बता दें कि क्रीड ब्रदर्स के साथ आईवी नाइल भी हैं।

नाइल का मेन रोस्टर में अभी तक जलवा देखने को नहीं मिला। वो इस कहानी में शामिल होकर WWE यूनिवर्स को अपनी काबिलियत दिखा सकती हैं। गेबल को अगर नाइट का साथ मिलता है तो फिर वो निकी को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर Wyatt Sick6 थोड़ा कमजोर पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now