3 सुपरस्टार्स जो WWE में Solo Sikoa की नई ब्लडलाइन को ज्वाइन कर सभी को चौंका सकते हैं

क्या WWE फैंस को सरप्राइज देंगे ये सुपरस्टार्स? (Photo: WWE.com)
क्या WWE फैंस को सरप्राइज देंगे ये सुपरस्टार्स? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Join Solo Sikoa New Bloodline: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन की राइवलरी जबरदस्त चल रही है। फैंस को बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। WWE Bad Blood में सिकोआ और जेकब फाटू को हार का सामना करना पड़ा। वहीं SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस और जिमी उसो की हालत ब्लडलाइन ने खराब की। इस खतरनाक ग्रुप का दबदबा देखने को मिला। Survivor Series 2024 में बड़ा वॉरगेम्स मैच हो सकता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो नई ब्लडलाइन को ज्वाइन कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE दिग्गज द रॉक उठा सकते हैं बड़ा कदम

Ad

Bad Blood 2024 के अंत में द रॉक ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने स्टेज एरिया से कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। उन्होंने कुछ इशारे भी किए। ऐसा प्रतीत हुआ कि द ग्रेट वन इन तीनों सुपरस्टार्स को चेतावनी दे रहे हैं।

द रॉक अब कब टीवी पर नज़र आएंगे इसके बारे में कुछ पता नहीं है। वो संभावित तौर पर Survivor Series: WarGames 2024 के लिए सिकोआ की टीम में शामिल हो सकते हैं। कुछ फैंस का ये भी मानना है कि नई ब्लडलाइन के कारनामों के पीछे के मास्टरमाइंड द रॉक ही हैं।

#2 क्या WWE यूनिवर्स को हैरान करेंगे ज़िला फाटू?

Ad

ज़िला फाटू भी WWE में डेब्यू और ब्लडलाइन की स्टोरी में शामिल होने की कई बार इच्छा जता चुके हैं। फैंस भी उन्हें WWE रिंग में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बहुत जल्द उन्हें उनकी लोकप्रियता का ईनाम मिल सकता है।

फाटू WWE में एंट्री कर सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन को ज्वाइन कर सकते हैं। Survivor Series में होने वाले संभावित वॉरगेम्स मैच से पहले फाटू WWE यूनिवर्स को चौंका सकते हैं। वो सिकोआ का साथ देकर रोमन रेंस को झटका दे सकते हैं।

#1 WWE रिंग में कब होगा हिकुलियो का डेब्यू?

Ad

अगस्त में दिग्गज रेसलर हाकू के बेटे हिकुलियो ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। खबर आने के बाद से उनका नाम चर्चा में आ गया था। कहा जा रहा था कि वो बहुत जल्द ब्लडलाइन स्टोरी में शामिल हो सकते हैं। फैंस तब से उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। WWE द्वारा शायद सही मौके की तलाश की जा रही है।

अगले महीने Survivor Series: WarGames 2024 को देखते हुए कहा जा सकता है कि हिकुलियो बहुत जल्द WWE रिंग में धमाल दिखा सकते हैं। हो सकता है कि वो सोलो सिकोआ के साथ जाना पसंद करें। ऐसा हुआ तो फिर नई ब्लडलाइन काफी मजबूत हो जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications