WWE Stars Who Deserve Big Push After WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। कंपनी द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। तगड़े मुकाबलों का ऐलान भी कर दिया गया है। आने वाले हफ्तों में कुछ और मैच जोड़े जा सकते हैं। मौजूदा समय में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी बुकिंग काफी खराब चल रही है। आगे जाकर इन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें WWE ने WrestleMania 41 के बाद पुश नहीं दिया तो उनका करियर खत्म हो सकता है।
#3 WWE WrestleMania 41 के बाद ड्रू मैकइंटायर को देना चाहिए पुश
ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ सालों से अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, बड़े मौकों पर उन्हें सफलता नहीं मिली है। मौजूदा समय में किसी बड़ी स्टोरी में वो शामिल नहीं हैं। डेमियन प्रीस्ट के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। WrestleMania 41 में ड्रू और प्रीस्ट का मैच तय लग रहा है।
मैकइंटायर तगड़ी बुकिंंग डिजर्व करते हैं। मेगा इवेंट में भी कंपनी ने उन्हें बड़ा मैच देना चाहिए था। अब समय आ गया है कि WWE को उनके बारे में सोचना चाहिए। WrestleMania 41 के बाद अगर उन्हें पुश नहीं दिया गया तो फिर करियर अधर में लटक सकता है।
#2 WWE में सोलो सिकोआ की पूछ अब कम हो गई है
पिछले साल WrestleMania के बाद सोलो सिकोआ को WWE द्वारा पुश दिया गया था। उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई। इस साल की शुरुआत में सिकोआ को रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद तो सिकोआ एकदम से नीचे आ गए।
ब्लू ब्रांड में सिकोआ का दबदबा कम हो गया है। ऐसा लग रहा है कि वो WrestleMania 41 के हिस्सा भी नहीं बनने वाले हैं। ट्रिपल एच ने उनकी तरफ ध्यान देना छोड़ दिया है और ये गलत बात है। मेगा इवेंट के बाद उन्हें कंपनी द्वारा पुश देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर उनका करियर खत्म हो सकता है।
#1 WWE में डकोटा काई को भी नहीं मिली है बड़ी सफलता
डकोटा काई ने बहुत जल्दी फैंस के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है। रिंग में उनका प्रदर्शन तगड़ा रहता है। WWE यूनिवर्स का समर्थन भी उनके पास है। हालांकि, ये सभी चीजें कंपनी को नहीं दिख रही हैं।
डकोटा टाइटल जीतना डिजर्व करती हैं। कंपनी द्वारा उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। बड़े मौकों पर वो अभी तक फेल ही हुई हैं। WrestleMania 41 के बाद उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया तो गड़बड़ हो सकता है। उनका करियर खत्म हो सकता है।