3 सुपरस्टार्स जिन्हें साल 2025 में Triple H ने पुश नहीं दिया तो उनका WWE करियर खत्म हो सकता है!

WWE
ट्रिपल एच को इन WWE स्टार्स के ऊपर ध्यान देना चाहिए (Photo: WWE.com)

Stars Career May End If Triple H Does Not Give Push: साल 2025 WWE के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। कई नई चीजें फैंस को देखने को मिलने वाली हैं। रेसलर्स को भी नई चुनौतियां और अवसर मिलेंगे। कंपनी ने रोस्टर में बदलाव के संकेत दे दिए हैं। इस वजह से उन स्टार्स को पहचानना भी जरूरी है जो अगले साल बड़ा सुपरस्टार बनने की क्षमता रखते हैं। मौजूदा समय में कुछ ऐसे स्टार हैं जिनकी बुकिंग पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन्हें प्रोत्साहन देने की सख्त जरूरत है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 2025 में ट्रिपल एच (Triple H) ने पुश नहीं दिया तो उनका करियर शायद खत्म हो सकता है।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार चैड गेबल की क्षमता को पहचानना जरूरी है

youtube-cover
Ad

आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे लेकिन चैड गेबल ने WWE में अभी तक सिंगल्स टाइटल नहीं जीता है। वो अपनी ताकत और स्किल रिंग में दिखा चुके हैं। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें पुश नहीं दिया गया है।

कई फैंस को लगता है कि गुंथर की इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के रूप में बादशाहत को गेबल ने खत्म करना चाहिए था। सैमी ज़ेन ने ये सम्मान हासिल किया। ट्रिपल एच ने अब गेबल को अगले साल बड़ा पुश देकर सभी को खुश करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो फिर उनका करियर खत्म हो सकता है।

#2 WWE द्वारा ऑस्टिन थ्योरी को भी आगे बढ़ाना चाहिए

youtube-cover
Ad

विंस मैकमैहन के एरा में ऑस्टिन थ्योरी ने खूब नाम कमाया। एकदम से वो फेमस हो गए क्योंकि खुद विंस उनके साथ काम कर रहे थे। तब तो ऐसा भी लग रहा था कि वो बहुत जल्द वर्ल्ड टाइटल जीत जाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया।

ट्रिपल एच के एरा में थ्योरी की बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही है। अब द गेम को उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए। उनमें बड़ा सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है। रिंग में थ्योरी का एक्शन तगड़ा रहता है। अगले साल अगर उन्हें पुश नहीं दिया गया तो फिर उनका करियर नीचे गिर सकता है।

#1 WWE टीवी पर कब होगी ओमोस की वापसी?

Ad

ओमोस के लिए साल 2024 बहुत ही बेकार रहा। WWE टीवी पर वो बहुत कम नज़र आए। ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच ने उनकी तरफ ध्यान देना छोड़ दिया है। बीच में उन्हें कंपनी द्वारा रिलीज किए जाने की खबरें भी सामने आई थी।

ओमोस रिंग में अपने एक्शन से बहुत कुछ कर सकते हैं। ट्रिपल एच को उनका प्रयोग अच्छे अंदाज में करना चाहिए। साल 2025 में उनकी धमाकेदार वापसी होनी चाहिए और फिर तगड़ा पुश उन्हें दिया जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो फिर WWE टीवी पर उनकी वापसी शायद ही कभी देखने को मिलेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications