Roman Reigns समेत 3 सुपरस्टार्स जो Cody Rhodes को अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं 

WWE
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Challenge Cody Rhodes After Bash in Berlin: WWE Bash in Berlin 2024 में कोडी रोड्स ने केविन ओवेंस को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रिटेन की। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। सभी को लगा था कोडी के ऊपर केविन हील टर्न लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। खैर अब रोड्स को अगली चुनौती कौन पेश करेगा ये सबसे बड़ा सवाल है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो द अमेरिकन नाईटमेयर को चुनौती पेश कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के खिलाफ रोमन रेंस करेंगे बड़ी मांग?

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। उन्होंने इस दौरान कोडी रोड्स को भी टेढ़ी नज़रों से देखा था। SmackDown के लगातार दो एपिसोड में रोमन और ब्लडलाइन की टक्कर देखने को मिली।

रोमन फिर से ब्रेक पर चले गए हैं लेकिन जल्द ही उनकी वापसी हो जाएगी। वो वापस आकर कोडी के खिलाफ रीमैच की मांग कर सकते हैं। ये चौंकाने वाली चीज फैंस को देखने को मिल सकती है। वैसे भी रोड्स को अब एक मजूबत प्रतिद्वंदी की जरूरत है। रेंस से अच्छा ऑप्शन कोई दूसरा नहीं है।

#2 क्या WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस को फिर मिलेगा मौका?

Ad

Bash in Berlin में केविन ओवेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ हार मिली। मैच के बाद उन्होंने हील टर्न के संकेत दिए लेकिन प्लान बदल गया। ये चीज बहुत जल्द देखने को मिल सकती है। कोडी और केविन की राइवलरी इतनी जल्दी खत्म नहीं होगी।

SmackDown के आगामी एपिसोड में कोडी के ऊपर अटैक कर कोडी फिर से मैच की मांंग कर सकते हैं। इस बार केविन का हील रूप फैंस को देखने को मिलेगा। वो अपने चिर-परिचित अंदाज में रोड्स को अच्छी चुनौती दे सकते हैं। वैसे दोनों के बीच एक मुकाबला और बनता है। ओवेंस को WWE ने एक मौका फिर से जरूर देना चाहिए।

#1 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने किया था बड़ा ऐलान

Ad

कोडी रोड्स को अब सोलो सिकोआ भी चुनौती दे सकते हैं। सोलो ने SmackDown के एपिसोड में कहा था कि Bash in Berlin में जो भी जीत हासिल करेगा उसे वो चुनौती पेश करेंगे। सिकोआ एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए जाना चाहते हैं। फैंस को एक बार फिर दोनों की राइवलरी देखने को मिल सकती है।

SummerSlam में भी सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स के बीच टाइटल मैच हुआ था। वहां पर रोमन रेंस ने आकर सिकोआ के ऊपर अटैक कर दिया था। उनकी वजह से सिकोआ मुकाबला हार गए। अब देखना होगा कि वो इस बार कोडी को चुनौती दे पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications