Superstars Who Failed WWE Despite Great Body: WWE में हर एक सुपरस्टार अपना बड़ा नाम बनाना चाहता है। इसके लिए रेसलर्स लगातार मेहनत करते हैं और खुद को बेहतर करने की कोशिश करते हैं। WWE में बड़े साइज और तगड़ी बॉडी वाले स्टार्स को अमूमन सफलता मिलने के चांस ज्यादा होते हैं। बिग शो, आंद्रे द जायंट, मार्क हेनरी, द अंडरटेकर और द ग्रेट खली उनमें से कुछ अच्छे उदारहण हैं। इसी बीच कुछ ऐसे भी रेसलर रहे हैं, जो जबरदस्त बॉडी होने के बावजूद नाम बनाने में सफल नहीं हुए। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE में तगड़ी बॉडी होने के बावजूद फिसड्डी साबित हुए। 3- भारतीय WWE सुपरस्टार शैंकी जबरदस्त हाइप के बावजूद फिसड्डी साबित हुए View this post on Instagram Instagram Postशैंकी ने जब WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, तो उन्हें लेकर काफी ज्यादा हाइप थी। फैंस को लगा था कि यह भारतीय सुपरस्टार अगला द ग्रेट खली बनेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शैंकी को WWE द्वारा मौके नहीं मिले क्योंकि वो खुद को उस तरह से साबित नहीं कर पाए। उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में काम करने का मौका कभी नहीं मिल पाया। शैंकी भले ही अपने डांस के कारण फैंस का ध्यान खींचने में सफल हुए लेकिन रिंग में वो उतने प्रभावित नहीं कर पाए। शैंकी के पास खतरनाक लुक था और वो साइज के मामले में कई रेसलर्स से बहुत आगे थे। इसके बावजूद 7 फुट के यह जायंट स्टार अपनी छाप छोड़ने में असफल हुए। यह चीज़ क्लियर होने लगी कि वो फैंस की उम्मीदों के अनुसार शायद काम नहीं कर पाएंगे। WWE ने उन्हें आखिर रिलीज करने का फैसला किया। 2- कमांडर अज़ीज़ WWE में बुरी तरह फेल हुए View this post on Instagram Instagram Postकमांडर अज़ीज़ कई लोगों को जरूर याद होंगे। वो अपोलो क्रूज़ के साथ नज़र आते थे और इसी वजह से उन्हें बड़ा नाम मिला था। उन्हें WWE में अपने साइज और हाइट के कारण काफी चर्चा का विषय बनने का मौका मिला। वो 6 फुट 9 इंच के थे और कई स्टार उनकी ताकत के सामने टिक नहीं पाते थे। इसके बावजूद अज़ीज़ अपने कैरेक्टर को अच्छी तरह निभाने में असफल हो रहे थे। बाद में WWE ने उन्हें NXT में भेजा, जहां वो डब्बा काटो नाम से काम करते हुए नज़र आए। WWE ने उन्हें सिंगल्स पुश देने का भी प्रयास किया लेकिन वो फैंस का रिएक्शन पाने में यहां भी असफल रहे। बाद में WWE ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया और एक तरह से यह निर्णय कंपनी के लिए सही रहा क्योंकि इतने मौके देने के बावजूद वो फिसड्डी ही साबित हो रहे थे। 1- बिग कैस WWE में अपनी गलती के कारण फिसड्डी साबित हुए View this post on Instagram Instagram Postबिग कैस को विंस मैकमैहन ने अपने अगले टॉप स्टार के रूप में देखा था लेकिन एक गलती के कारण उनका करियर खराब हुआ। बिग कैस के पास जबरदस्त बॉडी थी और वो 6 फुट 10 इंच के थे। मैकमैहन को बड़े साइज के स्टार्स को पुश देना बहुत पसंद था और उन्होंने बिग कैस के साथ भी कुछ ऐसा ही करने का फैसला किया। उन्होंने कैस को एन्ज़ो अमोरे से अलग कर दिया।बाद में बिग कैस की डेनियल ब्रायन के साथ सिंगल्स स्टोरीलाइन शुरू हुई। यहां से एक चीज़ क्लियर थी कि ब्रायन की स्टार पावर का उपयोग करके WWE बिग कैस को अगले लाने की कोशिश करेगा लेकिन उनका यह प्लान असफल रहा। एक सैगमेंट के दौरान बिग कैस ने ऑफ स्क्रिप्ट जाने का फैसला किया और लोकल स्टार की हालत खराब कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका बैकस्टेज बर्ताव भी ठीक नहीं था। इसी के चलते उनका पुश रोक दिया गया और वो रिलीज हो गए। उन्होंने खुद ही अपना WWE करियर बर्बाद कर लिया।