3 टैलेंटेड सुपरस्टार्स जिनका रिटायरमेंट से पहले WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है!

WWE
इन WWE स्टार्स को नहीं मिली बड़ी सफलता (Photo: WWE.com)

Stars Looking Impossible Win World Title Before Retiring: WWE में हर कोई टॉप पर नहीं पहुंच पाता है। कुछ स्टार्स को ही अपने करियर में ये सौभाग्य प्राप्त होता है। WWE बहुत बड़ी कंपनी है और यहां पर वर्ल्ड चैंपियन बनना एक सम्मान की बात है। इसका अनुभव भी कुछ चुनिंदा रेसलर्स को ही मिलता है। इतिहास में कई ऐसे दिग्गज रहे हैं जिन्हें कभी वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल करने का मौका नहीं मिला। रोस्टर में आज कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो योग्य होने के बावजूद इन दिग्गजों के नक्शेकदम पर चलने के लिए मजबूर हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 टैलेंटेड सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनका रिटायरमेंट से पहले WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन नहीं बन पाए वर्ल्ड चैंपियन

Ad

सैमी ज़ेन रिंग में कितना शानदार प्रदर्शन करते हैं आप सभी जानते हैं। अपने करीबी दोस्त केविन ओवेंस की तरह सैमी भी WWE के लिए वर्कहॉर्स में से एक रहे हैं। सैमी को इसका ईनाम भी कई बार दिया गया लेकिन वो कभी वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाए। WrestleMania 39 के मेन इवेंट में उन्होंने टैग टीम टाइटल हासिल किया था।

ये बहुत ही निराशाजनक बात है क्योंकि सैमी एक महान वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। उनका फैंस के साथ संबंध बहुत अच्छा है। वो जहां भी जाते हैं उन्हें तगड़ा समर्थन मिलता है। सैमी किसी भी कारण से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए और सच तो ये है कि ऐसा कभी शायद होने वाला भी नहीं है।

#2 WWE द्वारा चैड गेबल की बुकिंग कुछ अंदाज में नहीं की गई

youtube-cover
Ad

चैड गेबल ने WWE में अपना टैलेंट दिखा दिया है। वो वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। हालांकि, आजतक कंपनी को उनकी स्किल नहीं दिखाई दी है। अपने खास कैरेक्टर और एक्शन से गेबल किसी को भी मात दे सकते हैं। फैंस के बीच खुद को कैसे बनाए रखना है वो उन्हें बहुत अच्छे से आता है।

ये एक उपहास है लेकिन गेबल ने WWE में एक भी सिंगल्स टाइटल नहीं जीता है। आप समझ सकते हैं कि वर्ल्ड चैंपियनशिप तो उनसे बहुत दूर है। ये भरोसा करना अब बहुत कठिन है कि आने वाले समय में वो कभी वर्ल्ड टाइटल हासिल करेंगे। उनके द्वारा इस मुकाम को हासिल करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है।

#1 आर-ट्रुथ बहुत जल्द WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं

Ad

आर-ट्रुथ 52 साल के हो चुके हैं। वो WWE के लिए हमेशा से वफादार रहे हैं। ट्रुथ का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है लेकिन आजतक वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं। उम्र के हिसाब से देखा जाए तो वो बहुत जल्द रिटायरमेंट ले लेंगे। अब उनका भी वर्ल्ड चैंपियन बनना बहुत मुश्किल है।

आर-ट्रुथ WWE में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और टैग टीम चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा वो कई बार 24/7 टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं। दुर्भाग्य से वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करने में उन्हें नाकामी मिली। WWE ने शायद उन्हें इस लायक नहीं समझा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications