Roman Reigns Next Possible Opponents: WWE Royal Rumble 2025 बहुत ही मजेदार रहा। मेंस रॉयल रंबल मैच में काफी मजा आया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 16वें नंबर पर एंट्री कर बवाल मचाया। हालांकि, वो एलिमिनेट बहुत ही गजब के अंदाज में हुए। सीएम पंक ने उन्हें और रॉलिंस को साथ में रिंग से बाहर किया। ये देखकर सभी चौंक गए थे। रोमन की अब स्टोरीलाइन आगे किसके साथ चलेगी ये देखने वाली बात है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनसे Royal Rumble में करारी हार के बाद रेंस का WWE में अगला मैच हो सकता है।
#3 WWE रिंग में सीएम पंक और रोमन रेंस की हो सकती है टक्कर
Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का साथ सीएम पंक ने दिया था। पॉल हेमन के कहने पर उन्होंने ये काम किया था। इसके बदले में पंक ने फेवर की मांग की थी, जो अभी तक रहस्य बना हुआ है।
सीएम पंक ने रोमन रेंस को एलिमिनेट कर अब आग में घी डालने का काम किया है। यहां से देखकर लग रहा है कि रोमन की टक्कर आगे पंक के साथ हो सकती है। WrestleMania 41 में दोनों के बीच मुकाबले की संभावना बन सकती हैं।
#2 मेंस Royal Rumble मैच में WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस की हालत खराब की
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक-दूसरे को देखकर काफी गुस्से में लगे। दोनों ने खूब पंच लगाए और अंत में रॉलिंस हावी दिखे। रेंस ने वापसी कर रॉलिंस को एलिमिनेट करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पंक ने दोनों को बाहर कर दिया।
रिंग के बाहर रॉलिंस ने फिर काफी बवाल मचाया। उन्होंने रोमन की हालत खराब कर दी। ये भी चौंकाने वाली चीज देखने को मिली। रोमन का मैच आगे सैथ के साथ भी हो सकता है। दोनों के बीच मुकाबला होगा तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। इन दोनों का इतिहास काफी जबरदस्त रहा है।
#1 क्या WWE स्टार जेकब फाटू से होगा रोमन रेंस का मैच?
रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच भी मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। बहुत जल्दी इसके होने की संभावना है। रॉयल रंबल मैच में फाटू और रेंस का आमना-सामना भी हुआ। दोनों को देखकर फैंस खुश हो गए थे।
रोमन का अगला मुकाबला जेकब फाटू के साथ भी हो सकता है। कंपनी इस प्लान के साथ आगे बढ़ सकती है। आगामी किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों के बीच मुकाबला होगा तो फिर ये सभी के लिए खुशी की बात होगी।