Reasons Why Roman Reigns Defeat: WWE Royal Rumble 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले। मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी अपना जलवा दिखाया। पांच साल बाद वो इस बड़े मुकाबले का हिस्सा बने। रेंस ने आकर अपने स्पीयर से काफी बवाल मचाया। उन्होंने तुरंत ही चार स्टार्स को एलिमिनेट कर दिया था। रोमन को सीएम पंक ने रिंग से बाहर किया और ये देखकर सभी चौंक गए थे। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस को 2025 के Royal Rumble मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
#3 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस पहले से Royal Rumble मैच विजेता के दावेदार नहीं थे
Royal Rumble मैच से पहले जितनी भी अफवाहें और अटकलें आई थीं उनमें रोमन रेंस को जीत के लिए फेवरेट नहीं बताया गया। बहुत ही कम लोगों ने इसके बारे में सोचा होगा। सभी बस उनका प्रदर्शन देखना चाहते थे। इस वजह से भी उन्हें हार मिली।
रोमन कंपनी के टॉप सुपरस्टार हैं। मौजूदा समय में उन्हें रंबल मैच जीतने की जरूरत भी नहीं है। उनका नाम अपने आप में बहुत बड़ा है। कंपनी ने उन्हें हराकर शायद अच्छा फैसला लिया है। हार के बावजूद रोमन की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं हुई होगी। वो आगे भी बढ़िया काम करते हुए नज़र आएंगे।
#2 Royal Rumble मैच जीते बिना WWE WrestleMania 41 का मेन इवेंट कर सकते हैं रोमन रेंस
आपको लगता है कि WrestleMania का मेन इवेंट करने के लिए रोमन रेंस को रंबल मैच जीतने की जरूरत है। इसके जवाब में सभी ना ही कहेंगे। रेंस ने पिछले 4-5 साल में बहुत ही जबरदस्त काम किया है। अब वो सभी के दिलों में राज कर चुके हैं।
कंपनी अभी भी उन्हें आगे जाकर WrestleMania 41 के मेन इवेंट में शामिल कर सकती है। ट्रिपल एच और उनकी टीम के लिए ये बहुत आसान काम है। सभी जानते हैं कि ऐसा करने से किसी को भी नुकसान नहीं होगा। इस वजह से भी शायद उनका रंबल मैच जीतना नहीं बनता था।
#1 WWE को सीएम पंक और रोमन रेंस की कहानी को भी ध्यान में रखना था
Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का साथ सीएम पंक ने दिया था। पॉल हेमन से फेवर के बदले में उन्होंने ये कदम उठाया था। अब कंपनी को रेंस और पंक की कहानी भी आगे बढ़ानी थी। इसके लिए सबसे अच्छा स्थान रॉयल रंबल मैच ही हो सकता था।
पंक ने रोमन रेंस को एलिमिनेट किया है और कहीं ना कहीं अब स्टोरी आगे बढ़ गई है। WWE ने एक अच्छा काम किया कि इसमें सैथ रॉलिंस को भी शामिल कर दिया। ये अब बहुत ही गजब की कहानी हो गई है। अब इसके चलते भी रोमन का रंबल मैच जीतने का कोई महत्व नहीं था।