Royal Rumble मैच में एलिमिनेट होने के बाद WWE स्टार Roman Reigns की सिट्टी पिट्टी गुम, बैकस्टेज जाना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

WWE
रोमन रेंस का खास वीडियो आया सामने (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Unseen Video: WWE Royal Rumble 2025 का समापन हो गया है। मेंस रॉयल रंबल मैच में काफी बवाल मचा। बड़े स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से खूब मनोरंंजन किया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी 16वें नंबर पर एंट्री की। आते ही उन्होंने अपने तूफानी अंदाज में चार सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। हालांकि, वो भी बहुत ही गजब के अंदाज में एलिमिनेट में हुए। सीएम पंक ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। रिंग के बाहर उनकी हालत सैथ रॉलिंस ने फिर खराब की। WWE ने उनका बैकस्टेज जाते हुए एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। रेंस के चेहरे का रंग ही उड़ा हुआ नज़र आ रहा है। उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई है।

Ad

रोमन रेंस ने रॉयल रंबल मैच में उम्मीद के मुताबिक बढ़िया एक्शन दिखाया। रिंग में वो जॉन सीना और सीएम पंक के साथ भी नज़र आए। ये पल बहुत ही खास था। मुकाबले के दौरान सैथ रॉलिंस और रेंस का आमना-सामना हुआ। दोनों काफी गुस्से में दिखे और खूब पंच लगाए। यहां से फिर स्थिति थोड़ा अलग हो गई। रोमन ने रॉलिंस को एलिमिनेट करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सीएम पंक ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने दोनों स्टार्स को रिंग के बाहर कर दिया।

एलिमिनेट होने के बाद रोमन रेंस चौंक गए थे। उन्हें इस चीज पर भरोसा नहीं हो रहा था। रॉलिंस ने इसके बाद उन्हें स्टॉम्प लगाकर उनकी हालत खराब कर दी। रेंस को बैकस्टेज ले जाना काफी मुश्किल हो गया था। पॉल हेमन उन्हें लेकर गए। वो एकदम खोए हुए नज़र आए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ। आप इस खास वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE में रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा?

रोमन रेंस का मामला अब थोड़ा अलग हो गया है। सीएम पंक ने उन्हें एलिमिनेट किया और सैथ रॉलिंस ने उनकी हालत खराब कर दी। ऐसा लग रहा है कि रेंस की राइवलरी आगे जाकर इन दोनों के साथ हो चलेगी। हो सकता है कि WWE WrestleMania 41 मे फैंस को ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिले। ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत ही मजेदार स्टोरीलाइन हो जाएगी। अब सभी की नज़रें रेंस के अगले कदम पर होंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications