3 सुपरस्टार्स जिनके साथ WWE में Roman Reigns वापसी कर ब्लडलाइन द्वारा किए गए अटैक का बदला ले सकते हैं

WWE
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns Can Return WWE Revenge Bloodline: 16 अगस्त को हुआ WWE SmackDown का एपिसोड रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। शुरूआत में उन्होंने सोलो सिकोआ और टामा टोंगा की हालत खराब की लेकिन बाद में जेकब फाटू ने आकर मामला गड़बड़ कर दिया। फाटू ने उनके ऊपर ऐसा अटैक किया कि वो दोबारा उठ नहीं पाए।

Ad

सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेंस को कमेंट्री टेबल पर खतरनाक ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया। रिंग में एकदम बेबस रोमन नज़र आए। अब कहा जा रहा है कि उनकी वापसी सितंबर के मध्य में हो सकती है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 स्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ रोमन वापसी कर ब्लडलाइन द्वारा किए गए अटैक का बदला ले सकते हैं।

#3 क्या WWE रिंग में अब जिमी उसो के साथ वापसी करेंगे रोमन रेंस?

Ad

WrestleMania XL के बाद हुए ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद से अभी तक उनकी WWE टीवी पर वापसी नहीं हुई है। फैंस उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जिमी जरूर सिकोआ के खिलाफ बदले के मूड में होंगे। रोमन को पता चल गया है कि नंबर्स गेम्स के बिना वो सोलो की नई ब्लडलाइन से पार नहीं पा सकते हैं। ऐसे में अब जब वो वापसी करेंगे तो साथ में जिमी को ला सकते हैं। वैसे इस चीज के ज्यादा चांस लग रहे हैं।

#2 क्या WWE दिग्गज द रॉक करेंगे रोमन रेंस की मदद?

Ad

WWE रिंग में द रॉक कभी भी वापसी कर सकते हैं। वो हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज देते हैं। द ब्लडलाइन की स्टोरी में उनका भी इस साल बहुत बड़ा रोल रहा है। कई लोगों को लगता है कि सोलो सिकोआ के नए ग्रुप को कंट्रोल करने वाले वो ही हैं।

खैर रोमन नई ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ने के लिए द ग्रेट वन की मदद ले सकते हैं। अगली बार वो उनके साथ वापसी कर सभी को चौंका सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर स्टोरीलाइन में नया मोड़ आ जाएगा।

#1 हिकुलियो को लाकर WWE सुपरस्टार रोमन रेंस सभी को चौंका सकते हैं

Ad

हिकुलियो इस समय चर्चा में चल रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। तब से अफवाहें सामने आने लग गईं थी कि बहुत जल्द वो ब्लडलाइन में शामिल होंगे। उनके डेब्यू में रोमन रेंस बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

रोमन रेंस जब वापसी करेंगे तो वो अपने साथ हिकुलियो को ला सकते हैं। आप सभी को पता है कि वो टोंगा ब्रदर्स के भाई हैं। उनके आने से कहानी में वैसे ही रोमांच पैदा हो जाएगा। रेंस की वजह से हिकुलियो को बहुत फायदा मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications