3 सुपरस्टार्स जिनके साथ WWE Saturday Night's Main Event में Roman Reigns का मुकाबला हो सकता है

WWE
WWE के आगामी शो में किसके साथ होगी रोमन रेंस की टक्कर? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Possible Opponents Saturday Night's Main Event: WWE Survivor Series 2024 के बाद अब Saturday Night's Main Event की बारी है। 14, दिसंबर 2024 को इसका आयोजन होगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर सभी की नज़रें रहेंगी। वो भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। ब्लडलाइन WarGames मैच में उन्होंने सोलो सिकोआ को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अगर Saturday Night's Main Event में रेंस का मैच होता है तो उनके पास दुश्मनों की कमी नहींं है। कई रेसलर्स उनके साथ टकराने के लिए कतार पर खड़े हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ आगामी शो में रेंस का मुकाबला हो सकता है।

Ad

#3 क्या WWE Saturday Night's Main Event में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की टक्कर होगी?

Ad

WWE द्वारा Saturday Night's Main Event को हिट करने के लिए रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच वन-ऑन-वन मैच तय किया जा सकता है। WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर रेंस ने सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से इनकी राइवलरी चल रही है।

रेंस और सिकोआ की फ्यूड को लंबा समय हो गया है लेकिन अभी तक दोनों के बीच सिंगल्स मैच नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि WWE किसी खास मौके की तलाश में है। Saturday Night's Main Event शो इस धमाकेदार मुकाबले के लिए सही स्थान हो सकता है।

#2 WWE रिंग में कब होगा रोमन रेंस और जेकब फाटू का मुकाबला?

Ad

फैंस रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सिंगल्स मैच का इंतजार भी कर रहे हैं। फाटू ने अभी तक अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। रेंस और फाटू के बीच मैच होना लगभग तय है। WWE ने इसके लिए बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा।

कंपनी को अब दोनों के बीच मुकाबले के लिए ट्रिगर दबा देनी चाहिए। Saturday Night's Main Event में रेंस और जेकब के बीच मैच हुआ तो मजा आएगा। बड़ी बात ये है कि फिर वहां से कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं, जिसका फायदा कंपनी को WWE Royal Rumble 2025 में मिल सकता है।

#1 WWE द्वारा ब्रॉन्सन रीड को भी दिया जा सकता है मौका

Ad

पिछले महीने नई ब्लडलाइन में ब्रॉन्सन रीड शामिल हुए थे। ब्लडलाइन WarGames मैच में सोलो सिकोआ की टीम का हिस्सा वो थे। पिछले कुछ महीनों में रीड एक शानदार मॉन्स्टर बनकर सामने आए हैं। रीड के कैरेक्टर को और मजबूती देने के लिए WWE द्वारा उनका मैच रेंस से कराया जा सकता है।

दोनों के बीच फैंस को Saturday Night's Main Event शो में मैच देखने को मिल सकता है। एक बात तय है कि मुकाबले में काफी बवाल देखने को मिलेगा। ब्लडलाइन WarGames मैच के दौरान भी रेंस और रीड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications