3 बड़े Superstars जिनकी WWE SummerSlam 2024 से पहले वापसी नहीं होनी चाहिए

WWE
जानिए इस लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Should Not Return Before SummerSlam: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट कुछ ही दिनों में Money in the Bank होगा। इसके लिए कंपनी अभी तक पांच मैचों का ऐलान कर चुकी है। हालांकि, इसके बाद अगले महीने कंपनी का बहुत बड़ा इवेंट समरस्लैम (SummerSlam) होगा। इस शो का इंतजार फैंस पूरे साल बेसब्री से करते हैं। फैंस को बड़े सरप्राइज इस प्रीमियम लाइव इवेंट में मिलते हैं।

SummerSlam का आयोजन 3 अगस्त को होगा। इस शो का मैच कार्ड क्या होगा अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। गुंथर की तरह नाया जैक्स के पास वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का मौका जरूर होगा। कुछ स्टार्स इस समय कंपनी में वापसी की राह पर हैं। हालांकि, उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन रेसलर्स की बात करेंगे जिनकी SummerSlam से पहले वापसी नहीं होनी चाहिए।

#3 WWE रिंग में एलेक्सा ब्लिस की वापसी कब होगी?

एलेक्सा ब्लिस का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। हालांकि, वो लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आईं। ब्लिस कंपनी में कई बार चैंपियन बन चुकी हैं। जनवरी 2023 के बाद फैंस को उनका जलवा देखने को नहीं मिला है। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि ब्लिस की वापसी Wyatt Sick6 फैक्शन में होगी। अगर ऐसा है तो फिर उनकी SummerSlam से पहले वापसी नहीं होनी चाहिए। उन्हें SummerSlam में ही सरप्राइज एंट्री कर फैंस को तोहफा देना चाहिए। अगर उससे पहले वो आ गईं तो फिर प्लान में गड़बड़ भी हो सकती है। साथ ही साथ फैंस का समर्थन भी उन्हें ज्यादा नहीं मिल पाएगा।

#2 रिया रिप्ली की वापसी का इंतजार सभी WWE फैंस कर रहे हैं

इंजरी के कारण रिया रिप्ली इस समय एक्शन से बाहर चल रही है। लिव मॉर्गन ने उनके ऊपर अटैक किया था। हाल ही में खबर सामने आई थी कि वो इस समय रिहैब में चल रही हैं। उनकी वापसी और मॉर्गन से बदला लेने का इंतजार अब फैंस कर रहे हैं।

अगर रिप्ली फिट हो गई हैं तो फिर उन्हें SummerSlam में वापसी करनी चाहिए ना कि इससे पहले। रिप्ली ने अभी तक हील के रूप में काम किया और इसके बावजूद फैंस द्वारा उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। मौजूदा समय में लिव और डॉमिनिक मिस्टीरियो की स्टोरी चल रही है। दोनों की स्टोरी अभी तगड़े अंदाज में बिल्ड नहीं हुई है। ऐसे में अगर रिया वापसी कर लेंगी तो फिर मजा नहीं आएगा।

#1 क्या WWE SummerSlam 2024 से पहले रोमन रेंस की वापसी हो पाएगी?

यकीनन मॉर्डन एरा के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। WWE WrestleMania XL के बाद से वो अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन पर अटैक किया। इसके बाद रेंस की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

ब्लडलाइन में इस समय उथल-पुथल चल रही है। इस चीज को कंपनी ने कुछ समय के लिए बरकरार रखना चाहिए। SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी कर सभी को सरप्राइज देना चाहिए। अगर वो इस शो में वापसी करेंगे तो फिर पूरा स्टेडियम गूंज उठेगा। अगर उन्होंने SummerSlam से पहले वापसी कर ली तो फिर फैंस का उत्साह कम हो जाएगा। साथ ही साथ उनके आगे के मोमेंटम में भी कमी आ सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications