3 सुपरस्टार्स जिन्हें Tonga Loa की इंजरी के बाद WWE सुपरस्टार Solo Sikoa नई ब्लडलाइन में शामिल कर सकते हैं

WWE
WWE में नई ब्लडलाइन में ये स्टार्स शामिल हो सकते हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Solo Sikoa Can Add New Bloodline: WWE Survivor Series 2024 में हुआ ब्लडलाइन WarGames मैच बहुत तगड़ा रहा था। मैच में शानदार एक्शन देखने को मिला। अंत में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया। मुकाबले में नई ब्लडलाइन के मेंबर टोंगा लोआ को इंजरी आ गई। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में माइकल कोल ने बताया कि उनकी बाइसेप्स फट गई थी। अब उनकी वापसी की कोई समय सीमा नहीं है। टोंगा के बाहर होने से सोलो की चिंता बढ़ गई होगी। वो अब किसी नए मेंबर को अपने ग्रुप में शामिल करने की सोच सकते हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें लोआ की जगह नई ब्लडलाइन में शामिल किया जा सकता है।

Ad

#3 क्या WWE में आखिरकार होगा हिकुलियो का डेब्यू?

Ad

इस साल जुलाई में 6 फुट 8 इंच के रेसलर हिकुलियो ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। फैंस तब से उनके डेब्यू की राह देख रहे हैं। कंपनी द्वारा अभी तक उनका डेब्यू ना कराए जाने की वजह सामने नहीं आई है।

टोंगा लोआ के बाहर होने से हिकुलियो के लिए बड़ा मौका बन सकता है। सोलो सिकोआ उन्हें धमाकेदार अंदाज में अपनी नई ब्लडलाइन में शामिल कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। हिकुलियो को बहुत ही खतरनाक रेसलर के रूप में जाना जाता है।

#2 क्या WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शिंस्के नाकामुरा नई ब्लडलाइन में शामिल होंगे?

Ad

शिंस्के नाकामुरा इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं। SmackDown के हालिया एपिसोड के दौरान नई ब्लडलाइन ने नाकामुरा को कंफ्रंट किया था। हालांकि, सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने एंड्राडे-एलए नाइट को निशाना बनाया।

नई ब्लडलाइन और नाकामुरा के बीच टेंपरेरी गठबंधन हो सकता है। नाकामुरा के साथ सिकोआ साझेदारी का प्रयास कर सकते हैं। नए ट्राइबल चीफ शिंस्के से कह सकते हैं कि उनके टाइटल रन को आगे बढ़ाने के लिए वो उनकी मदद करेंगे।

#1 WWE में लांस अनोआ'ई को मिल सकता है बड़ा मौका

Ad

लांस अनोआ'ई एक और सुपरस्टार हैं जो ब्लडलाइन स्टोरी में शामिल हो सकते हैं। पिछले महीने की शुरूआत में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अब उनके डेब्यू का भी इंतजार किया जा रहा है। WWE में शामिल होने से पहले लांस इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करके अनुभव प्राप्त कर चुके हैं।

SmackDown में लांस को लेकर सोलो सिकोआ बड़ा कदम उठा सकते हैं। वो उन्हें अपनी ब्लडलाइन के नए सदस्य के रूप में पेश कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। लांस की वजह से सोलो को भी काफी मजबूती मिलेगी। वो ब्लू ब्रांड में अपना दबदबा जारी रख सकते हैं। कंपनी को इस बारे में जरूर सोचकर बड़ा प्लान बनाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications