Solo Sikoa Possible Opponents WrestleMania 41: WWE WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। शो के लिए अभी तक एक मुकाबला तय किया गया है। गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। आगामी Elimination Chamber के बाद कुछ और मुकाबले पक्के हो जाएंगे। खैर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के मुकाबले पर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। अब वो कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं। WWE ने जरूर उनके लिए कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ WrestleMania 41 में सिकोआ का धमाकेदार मुकाबला हो सकता है।
#3 WWE WrestleMania 41 में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच हो सकता है बड़ा मैच
Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को हार मिली थी। अब उनके पास ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बहुत जल्द सिकोआ के ऊपर फाटू टर्न ले सकते हैं क्योंकि मोमेंटम अभी उनके पास है।
ऐसा होने पर WrestleMania 41 में फिर सिकोआ और फाटू के बीच धमाकेदार मैच फैंस को देखने को मिल सकता है। कंपनी जरूर इस प्लान के साथ आगे बढ़ सकती है। दोनों के बीच मुकाबले से कंपनी को भी बहुत फायदा मिल सकता है।
#2 WWE यूएस चैंपियन शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ मिल सकता है मौका
पिछले साल Survivor Series में शिंस्के नाकामुरा ने एलए नाइट को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। नाकामुरा का टाइटल रन तब से ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है। एक तरह से कहा जाए तो उनकी बुकिंग कमजोर ही रही है। उन्हें भी अब बड़े मोमेंटम की दरकार है।
WWE द्वारा WrestleMania 41 के लिए सोलो सिकोआ और शिंस्के नाकामुरा के बीच मैच का प्लान बनाया जा सकता है। पिछले एक साल में सिकोआ ने जो प्रदर्शन किया है उसका ईनाम WWE द्वारा उन्हें यूएस चैंपियनशिप मैच के द्वारा दिया जा सकता है।
#1 WWE WrestleMania 41 में ड्रू मैकइंटायर से हो सकती है सोलो सिकोआ की टक्कर
Clash at the Castle 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार को अभी तक ड्रू मैकइंटायर भूले नहीं हैं। वहां पर सोलो सिकोआ ने ड्रू को बड़ा झटका दिया था। मैकइंटायर कह चुके हैं कि असली ब्लडलाइन को मजा चखाने के बाद वो सोलो से भी निपटेंगे।
WWE द्वारा अब मैकइंटायर और सिकोआ के बीच मैच के लिए ट्रिगर दबाया जा सकता है। WrestleMania 41 में दोनों के बीच मुकाबला तय किया जा सकता है। अगर ये मैच हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा।