Stars Triple H Should Bring To Main Roster: WWE NXT में इस समय कई शानदार रेसलर काम कर रहे हैं। इनकी वजह से ब्रांड को काफी फायदा मिल रहा है। साथ ही साथ ये सभी फैंस को भी अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। WWE द्वारा भी इनके ऊपर खूब ध्यान दिया जा रहा है। ट्रिपल एच (Triple H) को अब मेन रोस्टर में कुछ नए और बेहतरीन स्टार्स को लाने के बारे में भी सोचना होगा। ऐसा हुआ तो फिर चीजें काफी मजेदार हो जाएंगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी WrestleMania 41 से पहले द गेम ने मेन रोस्टर में जरूर एंट्री करानी चाहिए।
#3 ट्रिपल एच ने रॉक्सेन परेज़ को जल्द से जल्द WWE मेन रोस्टर में लाना चाहिए
रॉक्सेन परेज़ ने NXT में जबरदस्त काम कर बता दिया है कि वो बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं। उनका एक्शन बहुत ही तगड़ा है और वो मेन रोस्टर में विमेंस डिवीजन के लिए खतरा बन सकती हैं। दो बार NXT विमेंस चैंपियनशिप और एक बार NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप वो अपने नाम कर चुकी हैं।
WrestleMania 41 के आयोजन में अभी बहुत समय है। इससे पहले ट्रिपल एच ने रॉक्सेन परेज़ को मेन रोस्टर में ले आना चाहिए। हो सकता है कि वो मेनिया में किसी बड़े मैच का हिस्सा बन जाएं। कहीं ना कहीं ये उनके करियर के लिए बहुत अच्छा कदम रहेगा। अभी तक अपने प्रदर्शन से उन्होंने काफी प्रभावित किया है।
#2 WWE मेन रोस्टर में ट्रिक विलियम्स की हो सकती है एंट्री
ट्रिक विलियम्स का मेन रोस्टर में अब आना बनता है। उनके लिए ये परफेक्ट समय है। WrestleMania 41 से पहले उन्हें उनकी मेहनत का फल देना चाहिए। ट्रिपल एच ने ये काम कर दिया तो फिर उन्हें एक और तगड़ा फ्यूचर स्टार मिल सकता है।
विलियम्स ने NXT में अपने बेहतरीन काम से सभी का दिल जीता है। वो दो बार NXT चैंपियन और एक बार NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रह चुके हैं। विलियम्स मेन रोस्टर में आकर कुछ अच्छे मुकाबले लड़ सकते हैं। साथ ही साथ उनका करियर भी ऊंची उड़ान भर सकता है।
#1 WWE सुपरस्टार रिकी सेंट्स को मिल सकता है मौका
पूर्व AEW स्टार रिकी स्टार्क्स ने पिछले हफ्ते WWE NXT में डेब्यू किया था। उन्हें फैंस द्वारा अच्छा रिएक्शन मिला। अब उनके नाम में भी बदलाव कर दिया गया है। उन्हें रिकी सेंट्स नाम से जाना जाएगा। अगले हफ्ते वो टैग टीम मैच का हिस्सा बनने वाले हैं।
रिकी स्टार्क्स को WWE द्वारा बहुत जल्द बड़ा मौका दिया जा सकता है। अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर उन्हें WrestleMania 41 से पहले मेन रोस्टर में जरूर लाना चाहिए। उनकी फैन फॉलोइंग से कंपनी को फायदा मिल सकता है।