WWE Royal Rumble में इतिहास रचने वाले सुपरस्टार के भविष्य को लेकर खुशखबरी, रिपोर्ट में खुलासा

WWE Royal Rumble में अच्छे प्रदर्शन का मिलेगा इनाम (Photo: WWE.com)
WWE Royal Rumble में अच्छे प्रदर्शन का मिलेगा इनाम (Photo: WWE.com)

Royal Rumble Performer Rewarded: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) में सभी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। इसमें से एक सुपरस्टार ने अपने काम से फैंस को बहुत जबरदस्त एंटरटेनमेंट दिया। विमेंस रंबल मैच जीतने वाली शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को इस सुपरस्टार से काफी कड़ी टक्कर मिली। इन्होंने रंबल मैच में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

Ad

रॉक्सेन परेज़ ने रंबल मैच में तीसरे नंबर पर एंट्री की। वह 67 मिनट तक इस मुकाबले का हिस्सा रहीं। उन्हें विजेता शार्लेट फ्लेयर ने एलिमिनेट करके मुकाबला जीता। एक घंटे से भी ऊपर समय तक विरोधियों के सामने टिकी रहने वाली रॉक्सेन ने इस दौरान सिर्फ जूलिया को एलिमिनेट किया। परेज़ New Year's Evil 2025 में अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप इनके ही हाथों हार गई थीं। रॉक्सेन को लेकर काफी समय से यह कयास थे कि वह Raw या SmackDown का हिस्सा बन सकती हैं। अब Fightful Select ने यह जानकारी दी है कि फैंस उनको जल्द ही मेन रोस्टर में देख सकते हैं। यह फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

Ad

रॉक्सेन ने अब तक मेन रोस्टर में तीन बार मुकाबला किया है। इसमें से पहला मैच 14 अक्टूबर 2022 को SmackDown में तब हुआ था, जब उन्होंने शॉट्ज़ी और राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल के खिलाफ हार पाई थी। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने 11 मई 2023 को हुए Main Event में एमा के हाथों मात खाई थी। Raw में उनका मुकाबला 8 अप्रैल 2024 को अब रिलीज की जा चुकीं इंडी हार्टवेल के खिलाफ हुआ था, जहां वह जीत गई थीं।

WWE Royal Rumble में रॉक्सेन परेज़ का अब तक प्रदर्शन कैसा रहा है?

रॉक्सेन परेज़ ने अपना Royal Rumble डेब्यू 2023 में आठवें नंबर पर एंट्री लेकर किया था। वह महज चार मिनट चौतीस सेकेंड बाद डैमेज कंट्रोल के चलते बाहर हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने किसी को एलिमिनेट नहीं किया था। 2024 में हुए रंबल मैच में पूर्व WWE NXT विमेंस चैंपियन की एंट्री 27वें नंबर पर हुई थी। आठ मिनट और उन्नतीस सेकेंड बाद उन्हें टिफनी स्ट्रैटन ने मैच से एलिमिनेट किया था। इस दौरान भी उन्होंने किसी को मुकाबले से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications