WWE में रोमन रेंस ने बहुत कम समय में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यही कारण है कि रोमन रेंस को कंपनी में द बिग डॉग कहा जाता है। वे कंपनी के टॉप बेबीफेस थे। रोमन रेंस के लाखों करोड़ों फैन है जो रोमन रेंस का मुकाबला देखने के लिए WWE में पहुंचते हैं।
अब क्योंकि रोमन रेंस को अपनी बीमारी के कारण उन्हें WWE छोड़कर जाना पड़ा हैं। WWE में फिलहाल ऐसे कुछ ही सुपरस्टार हैं, जो रोमन रेंस की जगह WWE में ले सकते हैं।
1. सैथ रॉलिंस
रोमन रेंस के पूर्व टीम मेंबर और पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस भविष्य में रोमन रेंस के स्थान पर WWE का फेस बनते नजर आ सकते हैं। वे कंपनी के टॉप स्टार बन सकते हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसके पहले भी एक समय था जब फैंस को सैथ रॉलिंस WWE का फेस बनते हुए देखने को मिले थे जहां WWE दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया था। अब वो समय है जब WWE को सथ के लिए कुछ बड़े कदम उठाना चाहिए।
सैथ रॉलिंस एकमात्र ऐसे रैसलर हैं जिनके पास एक ही समय में WWE चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप एक साथ थी। सैथ रॉलिंस को WWE में चैंपियन के रूप में एक हील रेसलर होने के बावजूद काफी पसंद किया गया था। उनमे ऐसी कुछ बात हैं जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है।
Get WWE News in Hindi Here