3 सुपरस्टार्स जो WWE Raw Netflix Premiere में धमाकेदार डेब्यू कर सभी को चौंका सकते हैं

WWE
WWE Raw Netflix डेब्यू में ये स्टार्स कर सकते हैं कमाल (Photo: WWE.com & Instagram/lance_anoai)

Superstars Who Can Debut Raw Netflix Premiere: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड ऐतिहासिक होने वाला है। कंपनी ने चार मुकाबले शो के लिए तय किए हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच भी होगा। इसके ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं। कहा जा रहा है कि शो में कुछ स्टार्स का डेब्यू हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये साल 2025 की शुरुआत में फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Raw के Netflix Premiere में धमाकेदार डेब्यू कर सभी को चौंका सकते हैं।

Ad

#3 पूर्व AEW स्टार पेंटा का WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में दिख सकता है जलवा

Ad

पूर्व AEW स्टार पेंटा Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में आकर धमाल मचा सकते हैं। Raw के पिछल कुछ शो में कंपनी ने उनके डेब्यू के संकेत दे दिए हैं। पेंटा ने अभी तक बहुत अच्छा काम किया है। बहुत ही कम समय में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया है।

AEW में पेंटा और रे फीनिक्स ने द लूचा ब्रदर्स के रूप में काम किया था। पेंटा एक हाईफ्लायर रेसलर हैं। ट्रिपल एच इतने शानदार रेसलर का डेब्यू कराने में ज्यादा देरी नहीं करेंगे। Raw का Netflix डेब्यू शो उनकी एंट्री के लिए बहुत सही जगह हो सकती है।

#2 WWE Raw के Netflix Premiere में हिकुलियो का डेब्यू बनता है

youtube-cover
Ad

WWE के साथ हिकुलियो को कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हुए बहुत समय हो गया है। पिछले साल अगस्त में वो कंपनी के साथ जुड़ गए थे। चौंकाने वाली बात ये है कि अभी तक उनका डेब्यू नहीं हो पाया है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE द्वारा शायद Raw के Netflix Premiere का ही इंतजार हिकुलियो के लिए कर रहा है। वहां पर होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हिकुलियो एंट्री कर सभी को हैरानी में डाल सकते हैं। इसके जरिए वो ब्लडलाइन स्टोरी से भी जुड़ सकते हैं।

#1 लांस अनोआ'ई का कब होगा WWE रिंग में डेब्यू?

Ad

रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर लांस अनोआ'ई ने भी पिछले साल नवंबर में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। तब से उनके डेब्यू के कयास भी लगाए जा रहे हैं। लांस को रेसलिंग का बहुत अनुभव है। WWE ने उनके लिए भी तगड़ा प्लान जरूर बनाया होगा।

Raw के आगामी ऐतिहासिक शो में आकर लांस अनोआ'ई सभी को चौंका सकते हैं। ट्राइबल कॉम्बैट मैच में उनकी दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि वो आकर सोलो सिकोआ की मदद करें। कोई भी संभावना बन सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications