Raw में मिले पूर्व AEW स्टार के WWE डेब्यू के संकेत, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WWE में किसका साइन दिखा था (Photo: WWE.com)
WWE में किसका साइन दिखा था? (Photo: WWE.com)

Penta El Zero Miedo rumoured WWE debut: WWE रॉ (Raw) का आखिरी एपिसोड बेहद शानदार था। इसके दौरान ना सिर्फ सीएम पंक (CM Punk) और सैथ रॉलिंस के बीच ब्रॉल और फिर Netflix Premiere एपिसोड में एक सिंगल्स मैच बुक हुआ, बल्कि कई और हैरान करने वाले पल हुए। इनमें से एक तब हुआ था, जब फैंस को टीवी पर जीरो जैसा एक साइन दिखाई दिया था। अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि WWE का हिस्सा बनने से पहले ही एक रेसलर को लेकर सुगबुगाहट बढ़ गई है।

Ad

पेंटा जो कि पेंटागन के नाम से काम करते हैं, का AEW कॉन्ट्रैक्ट सितंबर महीने में खत्म होने वाला था। उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि वह जल्द ही WWE का हिस्सा बन सकते हैं। पेंटा और रे फीनिक्स AEW में द लूचा ब्रदर्स के रूप में काम करते थे। अब चूंकि Raw के आखिरी एपिसोड में जीरो का एक हैरान करने वाला साइन दिखाई दिया था, तो सबने यह उम्मीद लगाई कि शायद पेंटा WWE में शामिल हो गए हैं। PWInsider ने बताया है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि WWE के अंदर खुद कई लोग यह मान रहे हैं कि यह साइन पेंटा के लिए हैं।

Ad

अगर ऐसा होता है, तो वह पहले रेसलर नहीं होंगे जिन्होंने AEW से WWE का सफर तय किया है। कोडी रोड्स ने WrestleMania 38 के दौरान वापसी करते हुए कंपनी में एंट्री की थी और वह आज अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं। वहीं जेड कार्गिल भी AEW से आईं और वह दो बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन रह चुकी हैं। इसके साथ ही शॉन स्पीयर्स, इथन पेज जैसे रेसलर्स भी AEW का साथ छोड़कर WWE में खुद की किस्मत लिख रहे हैं। अगर बात करें सीएम पंक की, तो आज वह भी WWE में फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।

WWE का हिस्सा बनने की अफवाहों के बीच पूर्व AEW स्टार के मैनेजर ने दिए संकेत

पूर्व AEW सुपरस्टार पेंटा के मैनेजर ने वह सोशल मीडिया पोस्ट लाइक किया है, जिसमें उनके WWE का हिस्सा होने की बात कही गई है। यह खास बात है क्योंकि जॉश द असिस्टेंट अब AEW का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वह भी पेंटा के साथ अगर WWE का हिस्सा बन जाते हैं, तो उससे एक्शन के साथ साथ प्रोमो के जरिए एंटरटेनमेंट प्राप्त होता रहेगा। यह बेहद अच्छा होगा और WWE भी इस मौके को गंवाना नहीं चाहती होगी। अब देखना होगा कि पेंटा कब WWE का हिस्सा बनते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications