3 सुपरस्टार्स जो Solo Sikoa को WWE रिंग में अगली हार दे सकते हैं

WWE
सोलो सिकोआ ने पिछले हफ्ते की थी रिंग में एंट्री (Photo: WWE.com)

Stars Who Can Defeat Solo Sikoa: WWE में सोलो सिकोआ के लिए पिछले कुछ महीने बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे हैं। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके पास ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला नहीं है। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में सोलो ने वापसी कर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को निशाना बनाया। इस बार थोड़ा ज्यादा गुस्से में वो दिखाई दिए। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो सिकोआ को WWE रिंग में अगली हार दे सकते हैं।

Ad

#3 WWE में जेकब फाटू दे सकते हैं सोलो सिकोआ को बड़ी हार

Ad

जेकब फाटू मौजूदा समय में अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो बहुत जल्द सोलो सिकोआ के ऊपर टर्न ले सकते हैं। सिकोआ का ऐसा करना जायज भी लग रहा है क्योंकि मोमेंटम उनके साथ है।

अगर सिकोआ के खिलाफ फाटू जाते हैं तो फिर दोनों के बीच बड़ा मुकाबला तय किया जा सकता है। वहां पर सोलो को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। फाटू को सिंगल्स मैच में हराने की कोशिश कंपनी द्वारा अभी बिल्कुल भी नहीं की जाएगी।

#2 अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को फिर मिल सकता है मौका

Ad

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी रोड्स के ऊपर सोलो सिकोआ ने हमला किया था। दोनों के बीच आगामी Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच हो सकता है। वहां पर कोडी एक बार फिर सिकोआ के ऊपर जीत हासिल कर सकते हैं।

कोडी और सिकोआ के बीच पिछले साल दो मुकाबले हो चुके हैं। दोनों में सिकोआ को हार मिली है। एक तरह से कहा जाए तो सिकोआ को WWE में अगली हार रोड्स दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर सोलो का मनोबल पूरी तरह गिर सकता है।

#1 क्या जे उसो के साथ होगी WWE स्टार सोलो सिकोआ की टक्कर?

Ad

हाल ही में जे उसो ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर इतिहास रचा था। SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में कोडी रोड्स और जे उसो ने मिलकर जेकब फाटू और टामा टोंगा को मात दी थी। उसके बाद सोलो सिकोआ ने आकर कोडी को धराशाई किया था।

सिकोआ अब जे उसो से भी टक्कर ले सकते हैं। WWE द्वारा दोनों के बीच बड़ा मुकाबला तय किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर सिकोआ को अगली हार जे दे सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि मौजूदा समय में जे को फैंस का अच्छा समर्थन प्राप्त है। कंपनी उन्हें हराने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications