Superstars Who Can End Gunther Title Reign: WWE WrestleMania 41 की सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है। बड़े मुकाबलों के ऊपर सभी की नज़रें रहने वाली हैं। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में गुंथर (Gunther) ने अभी तक अच्छा काम किया है। पिछले साल WWE SummerSlam में उन्होंने डेमियन प्रीस्ट को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। वैसे मेन रोस्टर में उनका रन काफी जबरदस्त रहा है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस साल मेगा इवेंट में वो चैंपियन के तौर पर कदम रखेंगे। हालांकि, वहां पर उनकी बादशाहत खत्म होने के चांस ज्यादा नज़र आ रहे हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो WrestleMania 41 में द रिंग जनरल का टाइटल रन खत्म कर उन्हें बड़ा झटका दे सकते हैं।
#3 WWE द्वारा सैथ रॉलिंस को फिर से दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी
सैथ रॉलिंस ने 27 मई, 2023 को सबसे पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वो 316 दिन तक चैंपियन रहे। पिछले साल WrestleMania में ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें मात दी थी। रॉलिंस का टाइटल रन काफी अच्छा रहा। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
रॉलिंस के ऊपर एक बार फिर कंपनी द्वारा भरोसा जताया जा सकता है। उम्मीद के मुताबिक सैथ आगामी मेंस चैंबर मैच का हिस्सा होंगे। वो मुकाबले को जीतकर गुंथर को WrestleMania 41 में टाइटल मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं। वहां पर फिर सैथ बड़ा कारनामा कर चैंपियनशिप अपने नाम कर सकते हैं।
#2 WWE WrestleMania 41 में गुंथर को हरा सकते हैं ड्रू मैकइंटायर
पिछले साल WrestleMania में ड्रू मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीता था लेकिन वो ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए। तुरंत ही डेमियन प्रीस्ट ने उनके ऊपर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया था।
मैकइंटायर मौजूदा समय में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने 1 मार्च को होने वाले चैंबर मैच में जगह भी बना ली है। वो इस बड़े मुकाबले को जीतकर WrestleMania 41 में गुंथर को चुनौती दे सकते हैं। वहां पर कंपनी द्वारा उन्हें विजयी बनाया जा सकता है। गुंथर के टाइटल रन को वो खत्म कर सकते हैं।
#1 WWE WrestleMania 41 में जे उसो को मिल सकता है बड़ा मोमेंट
हाल ही में जे उसो ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने पहली बार अपने करियर में ये कारनामा किया। जे ने अभी तक ये नहीं बताया है कि वो WrestleMania 41 में किस चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। उनकी बातों से लग रहा है कि वो गुंथर को ही वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए चुनौती देंगे।
WrestleMania 41 के बड़े मंच पर जे उसो द्वारा गुंथर का टाइटल रन खत्म किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये जे के करियर का सुनहरा पल होगा। वैसे कंपनी द्वारा उन्हें ये मौका जरूर दिया जाना चाहिए। वो चैंपियनशिप जीतना डिजर्व करते हैं।