3 सुपरस्टार्स जो WWE SmackDown में ब्लडलाइन के खिलाफ Roman Reigns और Jimmy Uso की मदद कर सकते हैं

WWE
क्या ये WWE स्टार्स देंगे रोमन रेंस और जिमी उसो का साथ? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Help Roman Reigns And Jey Uso: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा। हालांकि, रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी उसो के लिए ये शो अच्छा साबित नहीं हुआ। जिमी को सोलो सिकोआ के खिलाफ हार मिली। मैच के बाद ब्लडलाइन ने उनके ऊपर अटैक किया। रोमन उन्हें बचाने आए लेकिन सफलता नहीं मिली। नंबर्स गेम के चलते रेंस और जिमी पीछे रह गए। उसो ने लगातार रेंस को एक ही बात कही कि उन्हें मदद की जरूरत है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो ब्लडलाइन के खिलाफ जिमी उसो और रोमन रेंस की मदद कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन जे उसो दे सकते हैं साथ

Ad

द उसोज़ ने लंबे समय तक टैग टीम के रूप में काम किया। पिछले साल जे और जिमी उसो अलग हो गए थे। WrestleMania 40 में दोनों के बीच मैच भी हुआ। तब से चीजें काफी बदल गई हैं। जे Raw में इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। जिमी को अहसास हुआ है कि अब जब वो वापस आ गए हैं तो चीजों को बदलने की जरूरत है।

अगर उन्हें सोलो सिकोआ और उनके साथियों के खिलाफ मदद की जरूरत हो तो वो अपने जुड़वां भाई के पास जाना पसंद करेंगे। जे उनका और रोमन रेंस का साथ दे सकते हैं। उनका आना बनता भी है क्योंकि WWE ने Survivor Series WarGames 2024 में Bloodline vs Bloodline का प्लान लगभग तय कर लिया है।

#2 क्या WWE दिग्गज द रॉक देंगे रोमन रेंस और जिमी उसो का साथ?

Ad

Bad Blood में द रॉक ने वापसी कर ली है। हालांकि, वो ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में नज़र नहीं आए। रॉक का अगला कदम क्या होगा इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। वो रोमन रेंस और जिमी उसो के ऊपर भी टर्न ले सकते हैं और फिर सोलो सिकोआ के साथ जा सकते हैं।

WrestleMania 40 में द रॉक और रोमन रेंस ने साथ काम किया था। इस वजह से रेंस सोच सकते हैं कि उनकी वफादारी अभी भी उनके साथ है। रोमन और जिमी बैकअप के लिए द ग्रेट वन के पास जा सकते हैं।

#1 क्या रोमन रेंस को माफ करेंगे WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन?

youtube-cover
Ad

Raw में जे उसो के सहयोगियों में से एक सैमी ज़ेन भी रहे हैं। जरूरत पड़ने पर दोनों ने एक-दूसरे का बहुत साथ दिया है। ज़ेन ने ब्लडलाइन में रहकर भी अच्छा काम किया था। उनके साथ कुछ चीजें सही भी हुईं और कुछ गलत भी।

अगर रोमन अपनी गलती स्वीकार कर लें तो सैमी उन्हें माफ कर सकते हैं। इसके बाद जिमी और रोमन की मदद के लिए सैमी आगे आ सकते हैं। आपको याद होगा कि सैमी ने ही ब्लडलाइन के मोमेंटम को बदला था। इस बार भी वो कुछ ऐसा कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications