3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series WarGames में Roman Reigns के खिलाफ Solo Sikoa की टीम को ज्वाइन कर सकते हैं

WWE
WWE Survivor Series 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Join Solo Sikoa Team At WarGames Match: WWE Survivor Series 2024 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। शो में नई और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच देखने को मिलेगा। पहले 4 ऑन 4 WarGames मैच तय किया गया था लेकिन रॉ (Raw) के लेटेस्ट एपिसोड के बाद इसमें बदलाव हो गया। अब दोनों टीमों की तरफ से मुकाबले में पांच सदस्य हिस्सा लेंगे। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की टीम को अभी एक-एक मेंबर की जरूरत है। खैर इस आर्टिकल में उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Survivor Series WarGames में रेंस के खिलाफ सिकोआ की टीम को ज्वाइन कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE Survivor Series 2024 में द रॉक का दिखेगा कमाल?

Ad

पिछले महीने Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के अंत में अचानक द रॉक ने आकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने स्टेज एरिया से कोडी रोड्स, जिमी उसो और रोमन रेंस को घूरकर देखा। रॉक ने कुछ इशारे किए और चले गए। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उस दौरान ऐसा लगा कि वो रोमन को देखकर थोड़ा गुस्से में हैं।

WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की। कई लोगों का मानना है कि सोलो ने अभी तक जो भी किया है उसके पीछे रॉक का हाथ है। आने वाले कुछ हफ्तों में द ग्रेट वन खुद इस चीज का ऐलान कर नई ब्लडलाइन में शामिल हो सकते हैं। वो सोलो की टीम में 5वें सदस्य के रूप में नज़र आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वहां से आगे के लिए कुछ नई स्टोरीलाइन सामने आ सकती हैं।

#2 क्या WWE Survivor Series 2024 में हिकुलियो देंगे रोमन रेंस को बड़ा झटका?

Ad

दिग्गज रेसलर हाकू के बेटे हिकुलियो ने इस साल अगस्त में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। तब से अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ। WWE शायद एक अच्छे मौके की तलाश में है। Survivor Series 2024 उनके डेब्यू के लिए अच्छा स्थान हो सकता है।

आपको बता दें नई ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा और टांगा लोआ के भाई हिकुलियो हैं। वो सोलो सिकोआ की टीम में WarGames मैच के लिए 5वें सदस्य के रूप में एंट्री कर सकते हैं। वैसे भी उनके डेब्यू का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो फिर रोमन रेंस और उनकी टीम को बड़ा झटका लगेगा।

#1 WWE Survivor Series 2024 में ब्रॉन्सन रीड मचा सकते हैं बवाल

Ad

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन ब्रॉन्सन रीड के सोलो सिकोआ की टीम को ज्वाइन करने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। Raw के आगामी शो में रीड का मुकाबला सैथ रॉलिंस से होगा। इस एपिसोड को पहले ही टेप कर लिया गया है।

आगामी Raw के स्पॉइलर के अनुसार रॉलिंस के खिलाफ मुकाबले में रीड की मदद सोलो सिकोआ और उनके साथी करेंगे। बाद में सैमी ज़ेन और द उसोज़ आकर इनसे रॉलिंस को बचाएंगे। इससे संकेत मिल रहे हैं कि Survivor Series 2024 में होने वाले वॉरगेम्स मैच में सिकोआ की टीम के 5वें सदस्य ब्रॉन्सन हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications