WWE में Roman Reigns को मिलेगा भाई से दुश्मन बने पूर्व चैंपियन का साथ? Survivor Series से पहले मचेगी उथल-पुथल

WWE
WWE Survivor Series में होगा तगड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Can Support Roman Reigns Team Survivor Series: WWE Survivor Series 2024 में नई और असली ब्लडलाइन के बीच धमाकेदार WarGames मैच देखने को मिलेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम में द उसोज़ (जे और जिमी उसो) और सैमी ज़ेन हैं। वहीं सोलो सिकोआ की टीम में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू हैं। सभी को लगा था कि 4 ऑन 4 WarGames मैच होगा लेकिन इसमें बदलाव हो गया है। अब फैंस को 5 ऑन 5 WarGames मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों को एक-एक मेंबर की जरूरत है। खैर अब एक रिपोर्ट से खुलासा हो गया है कि सोलो और रोमन की टीम का 5वां सदस्य कौन होगा।

Ad

WWE Raw का आगामी एपिसोड इस हफ्ते ही टेप कर लिया गया है। वहां से एक बड़ी चीज सामने आई है। SEScoops की रिपोर्ट के अनुसार नई ब्लडलाइन बनाम असली ब्लडलाइन स्टोरी में शामिल होने वाला सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि ब्रॉन्सन रीड हैं। Raw के अगले हफ्ते के शो में उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला है। दोनों के बीच Crown Jewel में भी मुकाबला हुआ था। वहां पर रॉलिंस ने जीत हासिल की थी।

रिपोर्ट के अनुसार अगले हफ्ते सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन की मदद से सैथ रॉलिंस को ब्रॉन्सन रीड हराएंगे। वहीं रिंग में रीड का हाथ उठाकर सिकोआ इस चीज का जश्न भी मनाएंगे। इसका एक वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें रीड और उनके नए सहयोगियों का सामना करने के लिए द उसोज़-सैमी ज़ेन बाहर आ रहे हैं। उसोज़ और सैमी ने सैथ रॉलिंस को बचाया। यहां से ये चीज क्लियर लग रही है कि सिकोआ की टीम के 5वें सदस्य रीड हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर काफी उथल-पुथल मच जाएगी। वहीं रोमन का साथ भाई से दुश्मन बने पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस दे सकते हैं। वो 5वें मेंबर के रूप में रेंस की टीम में एंट्री कर सकते हैं।

Ad

क्या सैथ रॉलिंस देंगे WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस की टीम का साथ?

WWE Raw के एपिसोड में सैमी ज़ेन ने बैकस्टेज सैथ रॉलिंस से बात की। उन्होंने उन्हें रोमन रेंस की टीम का 5वां सदस्य बनाने की कोशिश की। हालांकि, रॉलिंस काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने इस चीज के लिए साफ मना कर दिया। रेड ब्रांड के आगामी एपिसोड के बाद चीजें पलट सकती है। रेंस की टीम में जाकर रॉलिंस सभी को चौंका सकते हैं। इस स्टोरी में अब कई मजेदार चीजें आगे जाकर देखने को मिलने वाली हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications