3 सुपरस्टार्स जो WWE में Drew McIntyre को Roman Reigns तक पहुंचने से रोक सकते हैं

WWE
WWE में जल्द शुरू हो सकती है रोमन रेंस-ड्रू मैकइंटायर की फ्यूड (Photo: WWE.com)

Stars Who Can Stop Drew McIntyre From Reaching Roman Reigns: WWE फैंस को साल 2025 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर के बीच तगड़ी राइवलरी देखने को मिलने वाली है। इसके संकेत मिल चुके हैं। Survivor Series के बाद Raw के एपिसोड में वापसी करने के बाद से वो जे उसो, सैमी ज़ेन और जिमी उसो को निशाना बना चुके हैं। Saturday Night's Main Event में उन्होंने ज़ेन को सिंगल्स मैच में हराया। मैच के बाद ड्रू ने क्लियर कर दिया है कि वो असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों का हाल खराब करेंगे। रोमन रेंस से मिलने से पहले उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो ड्रू को रोमन तक पहुंचने से रोक सकते हैं।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को हरा सकते हैं जे उसो

Ad

ऐसा लग रहा है कि WWE रोमन रेंस की ब्लडलाइन के साथ ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी बढ़ाने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहती है। ड्रू मैकइंटायर SmackDown में जाकर जिमी उसो को भी क्लेमोर किक से धराशाई कर चुके हैं।

सैमी ज़ेन को हराने के बाद अब मैकइंटायर का मुकाबला जे उसो के साथ हो सकता है। जे ने Raw में अपना बड़ा नाम बना लिया है। उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। रेंस तक पहुंचने से पहले ड्रू को जे हरा सकते हैं।

#2 WWE रिंग में जिला फाटू का कब होगा डेब्यू?

youtube-cover
Ad

जिला फाटू के संभावित WWE में डेब्यू की बातें चल रही हैं। यंग स्टार को बहुत जल्द मौका मिल सकता है। जिला ब्लडलाइन स्टोरी का हिस्सा ना बनकर खुद को साबित करने के लिए आ सकते हैं। फाटू आकर सबसे पहले ड्रू मैकइंटायर को निशाना बना सकते हैं।

ट्रिपल एच फाटू की बुकिंग अच्छे अंदाज में कर सकते हैं। शुरुआत में खुद को साबित करने के लिए वो पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को मात दे सकते हैं। फाटू से हार के बाद ब्लडलाइन के खिलाफ ड्रू का रन खत्म हो सकता है।

#1 WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस और सीएम पंक ने साथ काम किया था

Ad

30 नवंबर को हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया था। रोमन और उनके साथियों का साथ मुकाबले में सीएम पंक ने दिया था। पंक और रेंस के बीच पहले अनबन हुई लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। जीत के बाद दोनों ने हाथ मिलाया।

पंक और ड्रू की राइवलरी इस साल काफी शानदार रही। पंक एक बार फिर मैकइंटायर के रास्ते पर आ सकते हैं। मैकइंटायर असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों को सबक सिखाना चाहते हैं तो उनकी लिस्ट में पंक भी होंगे। ड्रू को हराकर पंक उन्हें रोमन तक पहुंचने से रोक सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications