WWE में Roman Reigns के साथी की शर्मनाक स्ट्रीक जारी, Saturday Night's Main Event में पूर्व चैंपियन को मिली करारी हार

WWE
WWE Saturday Night's Main Event में हुआ तगड़ा मुकाबला (Photo: X/ @SKWrestling_)

Drew McIntyre Beats Sami Zayn: WWE Saturday Night's Main Event की शुरूआत में ड्रू मैकइंटायर और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच मैच हुआ। दोनों ने फैंस को अच्छा मुकाबला दिया। कुछ खतरनाक मूव्स भी देखने को मिले। ड्रू पूरे मुकाबले में ज्यादातर सैमी के ऊपर हावी रहे। अंत में उनकी क्लेमोर किक का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सैमी के ऊपर जबरदस्त जीत हासिल की। सैमी ने जीत का दावा किया था लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए।

Ad
Ad

मुकाबले की शुरूआत बहुत ही शानदार रही। दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे के ऊपर अटैक किया। खासतौर पर सैमी ने मैकइंटायर को खूब निशाना बनाया। वो काफी गुस्से में लग रहे थे। मैकइंटायर ने कुछ देर बाद वापसी की और कमेंट्री टेबल पर रोमन रेंस के साथी को धराशाई कर दिया। ड्रू ने अपना दबदबा इसके बाद बनाया। सैमी को उन्होंने मुकाबले में वापस आने का मौका नहीं दिया। ज़ेन ने चतुराई दिखाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ड्रू ने उनकी पावरबॉम्ब से हालत खराब कर दी।

दोनों रेसलर्स ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और कुछ तगड़े मूव्स लगाए। सैमी को ड्रू क्लेमोर किक लगाने गए लेकिन सफलता नहीं मिली। सैमी ने उन्हें ब्लू थंडरबॉम्ब लगा दिया। हालांकि, ड्रू ने बहुत जल्दी किकआउट कर लिया था। ड्रू ने इसके बाद अचानक से बहुत ही तगड़ा क्लेमोर किक लगाकर सैमी को चारों खाने चित कर दिया। सैमी उठ नहीं पाए और ड्रू ने उन्हें पिन करते हुए जबरदस्त जीत हासिल की। जीत के बाद ड्रू काफी खुश दिखाई दिए। आपको बता दें आजतक ड्रू को सिंगल्स मैच में सैमी हरा नहीं पाए हैं। उनकी शर्मनाक स्ट्रीक जारी है।

Ad

WWE Survivor Series 2024 के बाद ड्रू मैकइंटायर ने की थी वापसी

Survivor Series 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी कर सैमी ज़ेन के ऊपर अटैक किया था। इसी शो में उन्होंने जे उसो के ऊपर भी बैकस्टेज हमला किया था। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू ने जिमी उसो को भी क्लेमोर किक लगाई थी। मैकइंटायर इस बार अलग मूड से आए हैं। वो असली ब्लडलाइन को सबक सिखाना चाहते हैं। बातों ही बातों में वो इस चीज के संकेत दे चुके हैं।

खैर ड्रू ने अपने मिशन की शुरूआत अच्छे रूप में कर ली है। सैमी ज़ेन को उन्होंने धमाकेदार अंदाज में हराया। मैच में सैमी स्ट्रगल करते हुए नज़र आए। ड्रू ने उन्हें अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया। अब सवाल ये है कि मैकइंटायर का अगला कदम क्या होगा। Raw का आगामी एपिसोड काफी महत्वपूर्ण होगा। वहां पर ड्रू अपने अगले प्लान के बारे में बता सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications