WWE Superstars first main roster title win in 2024: WWE में ऐसे कई रेसलर्स हैं, जो इस समय चैंपियन हैं। इनमें कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं,जबकि गुंथर (Gunther) वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। वहीं लिव मॉर्गन विमेंस चैंपियन हैं, जबकि नाया जैक्स, ब्राॅन ब्रेकर और एलए नाइट भी चैंपियन हैं।ऐसा नहीं है कि सिर्फ यही रेसलर्स चैंपियन बनने के लायक हैं। इस समय कई परफॉर्मर हैं, जो चैंपियन बनने का माद्दा रखते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो WWE में 2024 के अंत से पहले अपनी पहली मेन रोस्टर चैंपियनशिप जीत सकते हैं।#3 कार्मेलो हेज WWE में 2024 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैंकार्मेलो हेज ने 2021 में डेवलपमेंटल ब्रांड ज्वाइन किया था। वह हाल में SmackDown रोस्टर का हिस्सा बने थे। उनकी स्टोरी इस समय एंड्राडे के साथ चल रही है। इसके बाद वह चाहें, तो मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एलए नाइट के साथ एक स्टोरी का हिस्सा हो सकते हैं।इसकी वजह से ना सिर्फ उन्हें एक अच्छी स्टोरी मिलेगी, बल्कि अगर वह नाइट को हरा देते हैं, तो वह नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन जाएंगे। पूर्व NXT चैंपियन के लिए यह अच्छी स्टोरी होगी, क्योंकि उनके पास टैलेंट है और 2024 में चैंपियन बनकर वह सभी को एंटरटेन कर सकते हैं।#2 2024 में WWE विमेंस चैंपियन बन सकती हैं Money in the Bank विजेता टिफनी स्ट्रैटन View this post on Instagram Instagram Postटिफनी स्ट्रैटन ने 2021 में कंपनी के साथ साइन किया था। वह पिछले साल Battleground में NXT विमेंस चैंपियन बनी थीं। वह कुछ समय पहले SmackDown का हिस्सा बनी थीं और बाद में इस साल विमेंस Money in the Bank 2024 ब्रीफकेस जीतने में सफल हुईं।वह इस समय मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स के साथ हैं। उनके काम को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह जल्द ही नाया को धोखा दे सकती हैं। उनके पास Money in the Bank ब्रीफकेस है और उसको कैश इन करते हुए वह 2024 के अंत से पहले WWE विमेंस चैंपियन बन सकती हैं।#1 ब्रॉन्सन रीड 2024 में WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन या वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन्सन रीड का WWE में सफर बेहद शानदार रहा है। 2019 में कंपनी का हिस्सा बने रीड को क्रिएटिव कारणों से 2021 में कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। वह जापान और Impact Wrestling में काम करने के बाद 2022 में कंपनी का फिर से हिस्सा बने थे।Raw में जबरदस्त काम कर रहे ब्रॉन्सन इस समय तो किसी चैंपियनशिप के लिए स्टोरी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह आने वाले समय में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। 2024 में उनके दबदबे को देखते हुए उनके चैंपियन बनने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।