3 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में फैंस की बदौलत एकदम से ऊंची उड़ान भरकर चौंका दिया

WWE
इन स्टार्स को मिली बड़ी सफलता (Photo: WWE.com)

Stars Got Success WWE Due Fans Reaction: WWE में सफलता पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इतिहास पर नज़र डालें तो कई रेसलर्स आए और चले गए। इनमें से कुछ ही ने उपलब्धियां हासिल कर अपना नाम बनाया। मौजूदा समय में तो ये कार्य और मुश्किल हो गया है क्योंकि रोस्टर में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड स्टार्स भरे हैं। हालांकि, इसके बावजूद कुछ ने ऊंची उड़ान भरी है। इनकी सफलता के पीछे फैंस का अहम रोल रहा है। कंपनी को WWE यूनिवर्स की मांग पर इन्हें आगे बढ़ाना पड़ा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने WWE में फैंस की बदौलत एकदम से ऊंची उड़ान भरकर चौंका दिया।

Ad

#3 WWE फैंस के बीच छा गए हैं जे उसो

Ad

मौजूदा समय में हर किसी की जुबान पर जे उसो का नाम है। पिछले एक साल में उन्होंने जबरदस्त काम किया है। जे ने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर अपनी राह आसान बना ली है। एकदम से फैंस के बीच वो छा गए हैं। कहीं ना कहीं WWE को भी उनके बारे में विचार करना पड़ा।

हाल ही में जे ने अपने करियर में पहली बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता। WrestleMania 41 के मंच में वो अब गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने के लिए तैयार हैं। उसो को फैंस का जबरदस्त समर्थन इस समय मिल रहा है। जहां भी वो जाते हैं वहां पर उन्हें सफलता मिलती है।

#2 WWE में साल 2019 में कोफी किंग्सटन ने हासिल की खास उपलब्धि

youtube-cover
Ad

कोफी किंग्सटन का मेन इवेंट में पहुंचना बहुत ही मजेदार यात्रा थी। कोफी ने ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में ही प्रदर्शन किया है। अच्छी बात ये रही कि उन्हें तगड़ी सफलता भी मिली। किसी ने नहीं सोचा था कि वो 2019 में WWE चैंपियन बनेंगे। उन्होंने ये मुकाम फैंस की बदौलत ही हासिल किया।

उनके कोफीमेनिया मूवमेंट ने तूफान ला दिया था। फैंस की जुबान पर उनका ही नाम था। इसी की बदौलत WrestleMania 35 में कोफी ने डेनियल ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने जबरदस्त अंदाज में अपना सपना पूरा किया था।

#1 WWE में बैकी लिंच ने कमाया खूब नाम

Ad

बैकी लिंच का विमेंस डिवीजन में अब बहुत बड़ा नाम हो गया है। लिंच का द मैन ट्रांसफॉर्मेंशन जबरदस्त रहा। इसके जरिए ही वो फैंस के बीच आईं। उनकी शानदार प्रगति का परिणाम उन्हें WrestleMania 35 में मिला।

बैकी ने मेन इवेंट में Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी, जिसके बाद टॉप स्टार के रूप में उनकी स्थिति काफी मजबूत हुई। लिंच के पीछे पूरी तरह से फैंस का समर्थन था। इस वजह से WWE ने भी उन्हें आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications