Former AEW Stars Can Come WWE: AEW और WWE दोनों ही काफी ज्यादा लोकप्रिय प्रमोशन हैं। WWE के कई पूर्व स्टार्स इस समय AEW में काम कर रहे हैं। पिछले एक-दो साल में ऑल एलीट रेसलिंग के स्टार्स ने WWE में कदम रखा है और वो सफल रहे हैं। इसमें कोडी रोड्स (Cody Rhodes), जेड कार्गिल, सीएम पंक और ईथन पेज जैसे प्रमुख नाम हैं। कुछ समय पहले पूर्व AEW स्टार पेंटा (Penta) ने WWE में डेब्यू किया और यह सिलसिला जारी रह सकता है। इस आर्टिकल में हम AEW छोड़ने वाले 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो जल्द WWE का हिस्सा बन सकते हैं।3- मालाकाई ब्लैक AEW से जाने के बाद अब WWE में आ सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postमालाकाई ब्लैक ने WWE में एलिस्टर ब्लैक नाम से काम किया। बता दें कि वो ट्रिपल एच के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक थे लेकिन विंस मैकमैहन के कंट्रोल में जब WWE थी, तो उस समय उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने AEW में काम किया लेकिन वो यहां सिंगल्स स्टार के रूप में कभी भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। उन्होंने ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में ही काम किया।मालाकाई ब्लैक में टॉप स्टार बनने के गुण थे लेकिन AEW ने उन्हें उस तरह के मौके ही कभी प्रदान नहीं किए। अब ब्लैक AEW छोड़ चुके हैं और ऐसे में ट्रिपल एच उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगे। वैसे भी WWE ने एलिस्टर ब्लैक जैसे मिस्ट्री स्टार्स की कमी है। इसी वजह से वो आसानी से मिड कार्ड डिवीजन में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। वो बड़े-बड़े स्टार्स से लड़ते हुए भी नाम कमा सकते हैं।2- पूर्व AEW स्टार रिकी स्टार्क्स अपना जलवा WWE में बिखेर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरिकी स्टार्क्स ने AEW में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया। उन्हें कंपनी का भविष्य माना जा रहा था। मार्च 2024 में उन्होंने आखिरी मैच लड़ा था और इसके बाद से उन्होंने AEW से दूरी बना ली। वो AEW में मौके नहीं मिलने के कारण बेहद निराश थे। रिकी के पास जबरदस्त माइक स्किल्स हैं और वो रिंग में भी बहुत अच्छे हैं। कुछ फैंस ने तो उनकी तुलना द रॉक से की है।कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि रिकी का AEW में सफर जल्द ही खत्म हो जाएगा और कुछ ऐसा ही अब हो गया है। उनका AEW के साथ 5 साल लंबा रन खत्म हो गया है। वो WWE में आकर अपना बड़ा नाम बना सकते हैं। स्टार्क्स के पास टॉप स्टार बनने के सारे गुण हैं। वैसे भी अभी NXT में बड़े मेंस स्टार्स की कमी है और रिकी आकर उस कमी को पूरा कर सकते हैं।1- पूर्व AEW TNT चैंपियन मिरो एक बार फिर WWE में रुसेव के रूप में आ सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postमिरो ने WWE में रुसेव के रूप में 10 साल तक काम किया। इसी बीच वो शानदार मिड कार्ड स्टार के रूप में सामने आए। 2020 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया और इसके बाद वो AEW में गए। उन्होंने मिरो नाम से डेब्यू किया था और लगा था कि वो बेहद सफल होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो AEW में उन्हें उतने ज्यादा मौके नहीं मिले और वो सिर्फ एक बार TNT चैंपियन बनने में सफल हुए लेकिन 140 दिन में इसे हार गए।मिरो ने 2023 में AEW में अपना आखिरी मैच लड़ा था। वो अपनी पोजिशन से बेहद निराश थे और इसी वजह से पिछले साल सितंबर में उन्होंने रिलीज की भी मांग की थी लेकिन इसे इंकार कर दिया गया। अब जाकर उनका AEW से 5 साल बाद सफर खत्म हो गया है। रुसेव बेहतरीन स्टार हैं और WWE अपने मिड कार्ड डिवीजन को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्हें अपने साथ जोड़ सकता है।