3 बड़े Superstars जो शायद फिर कभी WWE में रेसलिंग करते हुए नज़र नहीं आएंगे

क्या इन WWE स्टार्स का जलवा अब कभी देखने को नहीं मिलेगा?
क्या इन WWE स्टार्स का जलवा अब कभी देखने को नहीं मिलेगा?

Superstars Who May Never Wrestle: WWE के कई बड़े सुपरस्टार्स इस समय एक्टिव नहीं है। कोई इंंजरी के कारण बाहर है तो कोई ब्रेक पर चल रहा है। कुछ स्टार्स तो लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आए। कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में अन्य भूमिकाएं निभानी शुरू कर दी हैं।

इससे एक चीज ये भी पता चलती है कि कुछ सुपरस्टार्स शायद कभी रिंग में वापस नहीं लौटेंगे। इस बात की ज्यादा संभावना है कि फैंस को उनकी रिटायरमेंट स्पीच देखने को नहीं मिलेगी। इन स्टार्स को मौजूदा स्थिति के हिसाब से चुपचाप रेसलिंग को अलविदा भी कहना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन रेसलर्स की बात करेंगे जो शायद अब WWE में रेसलिंग करते हुए नज़र नहीं आएंगे।

#3 पूर्व WWE चैंपियन बिग ई

बिग ई उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिनका करियर दुखद रूप से खत्म हो सकता है। ऐसा लगता है कि वो अब दोबारा रेसलिंग नहीं कर पाएंगे। बिग ई अभी भी करियर को खत्म कर देने वाली गर्दन की चोट से जूझ रहे हैं। साल 2022 में खतरनाक चोट उन्हें लगी थी और तब से वो अभी तक फिट नहीं हुए हैं।

कई इंटरव्यू में बिग ई खुद कह चुके हैं कि शायद अब वो रेसलिंग नहीं कर पाएंगे। वो समय-समय पर अपनी चोट पर अपडेट देते रहते हैं। उनकी इंजरी इतनी गंभीर है कि अब फैंस शायद ही उन्हें कभी रिंग में देख पाएंगे। वो रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

#2 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिलहाल उनका करियर अंधकार में जाता हुआ दिख रहा है। इस साल की शुरूआत में विंस मैकमैहन के ऊपर गंभीर आरोप लगे थे। इसमें लैसनर का नाम भी सामने आया था। कंपनी ने इसके बाद उनसे दूरी बना ली थी। ये एक कारण है कि वो शायद दोबारा रेसलिंग करते हुए नज़र नहीं आएंगे।

आरोपों के मद्देनजर अभी तक लैसनर को WWE लीगल डिपार्टमेंट से हरी झंडी नहीं मिली है। WWE रिंग से बाहर गए हुए ब्रॉक को बहुत जल्द एक साल पूरा होने वाला है। विंस मैकमैहन मुकदमे से जुड़े होने के कारण कंपनी उन्हें शायद अब वापस नहीं ला सकती है। हालांकि, ट्रिपल एच ने कहा था कि वो अभी भी कंपनी के साथ बने हुए हैं। मौजूदा समय की स्थिति के हिसाब से देखा जाए तो उनका करियर में खतरे में पड़ रहा है।

#1 WWE स्टार टाइटस ओ'नील

टाइटस ओ'नील उन नामों में से एक हैं जिन्होंने WWE में बड़ी सफलता हासिल की। 47 साल के टाइटस लंबे समय से रिंग में एक्टिव नहीं हैं। वो इस समय अपने घुटने की चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने अपने रिटायरमेंट की संभावना से इंकार किया है लेकिन शायद वो अब रेसलिंग करते हुए नज़र नहीं आएंगे।

वैसे देखा जाए तो टाइटस ओ'नील कंपनी के प्रचार-प्रसार में काफी व्यस्त रहते हैं। WWE को मार्केट में आगे बढ़ाने का काम वो बहुत अच्छे से कर रहे हैं। उनका ये शेड्यूल और नई भूमिका उन्हें रिंग में वापसी की अनुमति नहीं दे सकती है। सबसे बड़ी बात है कि उनकी उम्र भी अब ज्यादा हो गई है। इस उम्र में इंजरी का खतरा ज्यादा रहता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now