3 बड़े Superstars जो WWE में शायद कभी भी Roman Reigns को हरा नहीं पाएंगे

जानिए किन-किन WWE स्टार्स को मौका नहीं मिल पाएगा?
जानिए किन-किन WWE स्टार्स को मौका नहीं मिल पाएगा?

Superstars Probably Never Defeat Roman Reigns: WWE के बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) अब बन चुके हैं। मौजूदा रोस्टर के सभी रेसलर्स उनके साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक ये मौका बहुत कम लोगों को मिला है। पिछले चार साल उन्होंने जबरदस्त काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे और कोई भी उन्हें नहीं हरा पाया। रेसलमेनिया (WrestleMania) XL में कोडी रोड्स ने रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था।

WWE में आजतक रोमन रेंस की जीत का प्रतिशत ज्यादा रहा है। बहुत कम रेसलर उन्हें हरा पाए हैं। शायद आगे भी बहुत कम ऐसे सुपरस्टार्स रहेंगे जो रेंस को हरा पाएंगे। रोस्टर में कुछ ऐसे रेसलर भी है जिनके लिए ये शायद सपना ही रह जाएगा। हम इस आर्टिकल में उन तीन स्टार्स के बारे में बात करेंगे जो काफी फेमस हैं लेकिन वो शायद रेंस को कभी हरा नहीं पाएंगे।

# क्या WWE सुपरस्टार एलए नाइट कभी रोमन रेंस के ऊपर जीत हासिल कर पाएंगे?

एलए नाइट पिछले कुछ साल से कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। कई बड़े मुकाबले वो फैंस को दे चुके हैं। सबसे बड़ी बात है कि फैंस उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर करते हैं। नाइट का करियर आगे भी अच्छा रहेगा लेकिन उन्हें एक चीज का मलाल हमेशा के लिए रह सकता है।

बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद नाइट शायद कभी भी रोमन रेंस को नहीं हरा पाएंगे। पिछले साल उनके पास एक मौका आया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। Crown Jewel 2023 में रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप नाइट के खिलाफ डिफेंड की थी। नाइट ने रेंस को अच्छी टक्कर दी लेकिन वो जीत हासिल करने में नाकाम रहे। अब शायद नाइट को आगे जाकर ये मौका प्राप्त नहीं हो पाएगा।

#2 WWE में अच्छे करियर के बावजूद शिंस्के नाकामुरा की शायद चाहत पूरी नहीं होगी

सभी स्टार्स रोमन रेंस को हराना चाहते हैं क्योंकि इसके बाद उन्हें तगड़ा पुश मिल सकता है। नाकामुरा और रोमन के बीच पहले कई मुकाबले हो चुके हैं। नाकामुरा जीत हासिल करने में नाकाम रहे। अब तो शिंस्के की बुकिंग भी कंपनी द्वारा कुछ अच्छे से नहीं की जाती है।

रोमन और नाकामुरा के बीच शायद आगे जाकर अब मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। शिंस्के ज्यादातर मिड-कार्ड डिवीजन में ही काम करते हैं। इस लिहाज से भी देखा जाए तो दोनों का मुकाबला मुमकिन नहीं है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन शिंस्के रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बना चुके हैं लेकिन वो आगे जाकर रेंस को शायद ही कभी हरा पाएंगे। ऐसा हुआ तो फिर करियर के अंत में उनको ये बात जरूर चुभेगी।

#1 WWE के बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद ड्रू मैकइंटायर शायद ही कर पाएंगे बड़ा कारनामा

WWE में रोमन रेंस को हराने के कई मौके ड्रू मैकइंटायर को मिल चुके हैं। लेकिन मैकइंटायर को कभी सफलता नहीं मिली। साल 2019, 2020 और 2022 में दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिला था। हर बार रेंस ने ही बाजी मारी।

आप सभी को पता है कि मैकइंटायर भी कंपनी के बड़े सपरस्टार बन चुके हैं लेकिन आगे जाकर वो अब शायद ही कभी रेंस को हरा पाएंगे। साल 2022 में रोमन को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हराने में ड्रू नाकाम रहे थे। इसके बाद कई बार इंटरव्यू में उन्होंने इसका अफसोस भी जताया। अब मुश्किल से ही उन्हें आगे कभी रेंस को टक्कर देने का मौका मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications