WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और हर एक रेसलर का सपना होता है कि वो WWE में एक बार जरूर काम कर कर पाएं। लगातार मेहनत करने के बाद इंडिपेंडेट रेसलर्स को WWE में आने का मिलता है।WWE में आने से सुपरस्टार को काफी ज्यादा प्रसिद्धि मिलती है और वो विश्वभर में प्रसिद्ध हो जाता है। ऐसे में कई सारे स्टार्स WWE में आते हैं लेकिन हर एक स्टार को सफलता नहीं मिलती। कुछ सुपरस्टार्स अपने प्रदर्शन से मैनजेमेंट को प्रभावित कर देते हैं और इस वजह से उन्हें पुश मिलता है।Happy Miro Day everyone! 💛 pic.twitter.com/lhNlCLeT9Z— Happy Miro Day! (@D3nniboy2000) September 11, 2020इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स ऐसा नहीं कर पाते हैं और ऐसे में वो कंपनी छोड़ देते हैं। पिछले कुछ सालों में ड्रू मैकइंटायर, जिंदर महल और रे मिस्टीरियो जैसे स्टार्स ने WWE से जाने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में उन्होंने एक शानदार वापसी की थी। इसके बावजूद WWE से जा चुके कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है, जो शायद फिर कभी कंपनी में वापसी नहीं करेंगे।इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में जो शायद फिर कभी WWE में नजर नहीं आएंगे।3- पूर्व WWE स्टार कोडी रोड्सTwo years ago @CodyRhodes and the @youngbucks changed wrestling forever with All In. Now, bored during a pandemic, I’m waiting for @AEWrestling #AllOut by finishing this custom All In @AewUnrivaled Cody. pic.twitter.com/EfPq83vJf9— Scott Smith (@kenssmith) September 5, 2020दिग्गज रेसलर डस्टी रोड्स के बेटे कोडी को कंपनी का भविष्य माना जा रहा था। उन्होंने WWE में आते ही अपना प्रभाव छोड़ दिया था। साथ ही उन्होंने कई मिड-कार्ड टाइटल्स पर भी कब्जा किया।मई 2016 तक उन्हें लगा कि शायद अब WWE में वो सफल नहीं होंगे। इसके बाद उन्होंने इंडिपेंटेड सिन पर कदम रखा और यहां उन्हें सफलता मिली। साल 2019 में उन्होंने टोनी खान के साथ मिलकर एक रेसलिंग प्रमोशन की शुरुआत की। इस समय वो ऑल एलीट रेसलिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है और देखकर साफ पता चलता है कि WWE उन्हें अब शायद कभी अपने साथ नहीं जोड़ेगा।ये भी पढ़ें:- 3 मौके जब रोमन रेंस को WWE में बुरी तरह लहूलुहान किया गया