3 मौके जब रोमन रेंस को WWE में बुरी तरह लहूलुहान किया गया

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। वो इस समय कंपनी के सबसे बड़े स्टार है और लगातार WWE को व्यूअरशिप में फायदा कराते हैं। रेंस ने 2012 में द शील्ड के साथ डेब्यू किया था और जल्द ही ये फैक्शन सफल हुई। कुछ सालों बाद सभी को सिंगल्स स्टार के रूप में काम करने का मौका मिला।

इस दौरान रोमन रेंस को WWE ने अपना टॉप बेबीफेस बनाने का निर्णय लिया। बाद में द बिग डॉग को कंपनी की टॉप स्टोरीलाइन में रखा गया और उन्हें कई बड़े स्टार्स पर जीत भी मिली। रोमन रेंस को इस बीच कई बार खतरनाक तरीके से मार भी खाना पड़ी। अक्सर स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए सुपरस्टार्स के बीच वीक्ली एपिसोड में ब्रॉल देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब विंस मैकमैहन का गुस्सा उनकी बात नहीं मानने पर WWE सुपरस्टार्स पर निकला

इस दौरान सुपरस्टार्स पर बुरी तरह हमला हो जाता है। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी मौके आए हैं, जब सुपरस्टार्स खून से लतपत हो गए। खैर, रोमन रेंस भी अपने WWE करियर में कुछ मौकों पर लहूलुहान हुए हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 मौकों के बारे में जब रोमन रेंस WWE में बुरी तरह लहूलुहान हुए।

3- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का रेसलमेनिया मैच

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच रेसलमेनिया 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में रोमन रेंस बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

ब्रॉक लैसनर ने उनपर खतरनाक तरीके हमला किया था और इस वजह से द बिग डॉग के चेहरे से खून निकलने लग गया था। ये रोमन रेंस की हार का बड़ा कारण भी बना।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE ने अबतक रेट्रीब्यूशन के सदस्यों के बारे में नहीं बताया

2- जब ट्रिपल एच ने रोमन रेंस पर किया बुरी तरह हमला

youtube-cover

रेसलमेनिया 32 के लिए ट्रिपल एच और रोमन रेंस के बीच बिल्डअप देखने को मिल रहा था। इस दौरान दोनों स्टार्स के बीच कई बार ब्रॉल देखने को मिले लेकिन 22 फरवरी 2016 को आयोजित हुए रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस को लहूलुहान किया गया।

रॉ के इस एपिसोड में रोमन रेंस और शेमस के बीच मैच देखने को मिला था। बाद में ट्रिपल एच ने एंट्री की और दोनों स्टार्स के बीच ब्रॉल हुआ। यहां ट्रिपल एच का पलड़ा भारी रहा। मैच में एक ऐसा समय आया, जब रोमन रेंस के मुँह से खून निकलने लग गया।

1- जब ब्रॉन स्ट्रोमैन बने रोमन रेंस के दुश्मन

youtube-cover

2017 के दौरान रोमन रेंस कंपनी के मुख्य स्टार बन गए थे। इसी समय WWE ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को पुश देने की कोशिश की और इस वजह उन्हें रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन मिली।

30 अप्रैल 2017 को रॉ के एक एपिसोड में रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच काफी खतरनाक लड़ाई हुई। रोमन रेंस के मुँह से इस दौरान खून निकलने लग गया।

ये भी पढ़ें:- 6 सुपरस्टार्स जिनका WWE दिग्गजों पर Crush रहा है