WWE में काम कर चुके 3 Superstars जो UFC और MMA में बुरी तरह से फेल हुए

WWE में धमाल कर रहे कई सुपरस्टार्स के लिए UFC अच्छा नहीं रहा (Photos: WWE.com & UFC.com)
WWE में धमाल कर चुके कई सुपरस्टार्स के लिए UFC अच्छा नहीं रहा (Photos: WWE.com & UFC.com)

Superstars Worked in WWE Failed in UFC/MMA: WWE में काम कर चुके कई रेसलर्स ने कंपनी के बाहर अन्य स्पोर्ट्स और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में अपना नाम बनाने की कोशिश की है। इनमें से कुछ तो नाम बनाने में सफल रहे, जबकि कुछ अन्य बुरी तरह से फेल हुए हैं। यह सुपरस्टार्स WWE में फिर भी एक नाम थे और टीवी पर भी नजर आते थे, लेकिन UFC या MMA में इनके लिए स्थिति उतनी अच्छी नहीं रही है।

Ad

इनमें से कुछ इस समय WWE के साथ फिर से काम कर रहे हैं, जबकि कुछ अन्य ने अबतक वापसी नहीं की है। इस आर्टिकल में हम आपको WWE में काम कर चुके ऐसे 3 सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो UFC और MMA में बुरी तरह से फेल हुए।

#3 WWE के ग्रुप स्पिरिट स्क्वाड के मेंबर मिच को मिक्स्ड मार्शल आर्ट में उतनी सफलता नहीं मिली

Ad

मिच WWE के एक ग्रुप स्पिरिट स्क्वाड का हिस्सा थे। यह ग्रुप कंपनी में 2006 से 2008 तक रहा और मिच 18 मई 2007 को रिलीज किए जाने तक वहां काम करते रहे। इसके बाद वह मिक्स्ड मार्शल आर्ट के लिए ट्रेनिंग करने लगे जहां इन्होंने 9 अप्रैल 2010 में डेब्यू किया। इनका मुकाबला UFC स्टार डेरिक लुईस से हुआ, जहां वो सेकेंड राउंड में टेक्निकल नॉकआउट के चलते हार गए थे।

वो 11 दिसंबर 2010 को फिर से लड़ने वाले थे लेकिन इन्होंने चोट के चलते खुद को इससे दूर कर लिया था। इसके बाद से इन्हें वहां नहीं देखा गया है। 41 वर्षीय मिच, जिनका पूरा नाम निकोलस कोल मिचेल है, ने इसके बाद से कहीं भी काम नहीं किया है। यह WWE में एक बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को अपने नाम करने में सफल रहे हैं, जहां इनके साथ इनके ग्रुप के मेंबर्स जॉनी, कैनी, माइकी और निकी थे।

#2 बैम बैम बिगेलो को WWE के बाहर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता नहीं मिली

Ad

बैम बैम बिगेलो को देखकर WWE (तब WWF) में अच्छे अच्छों के पसीने छूटने लगते थे। यह बात और है कि बिगेलो का यह प्रभाव मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में नहीं रहा और वहां तो यह कुछ ही पलों में हार गए थे। यह 1992 से 1995 तक WWF के साथ थे और इसके बाद इन्होंने रेसलिंग की, पर वह WWE के साथ नहीं थी। जब WCW को मार्च 2001 में WWE ने खरीद लिया तो इन्होंने नई कंपनी को ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया।

1995 में WWF छोड़ने के बाद इन्होंने 17 नवंबर 1996 को किमो लियोपोल्डो को टोक्यो, जापान में U-Japan द्वारा प्रमोट किए गए मुकाबले में धराशाई करने का असफल प्रयास किया। बिगेलो ने फर्स्ट राउंड में ही रियर नेकड चोक में के आगे सबमिट कर दिया था। बिगेलो ने बाद में 1998 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनको हारने के लिए उस समय $100,000 डॉलर्स की पेमेंट हुई थी। बिगेलो 19 जनवरी 2007 को दुनिया को अलविदा कह गए।

#1 सीएम पंक WWE के अलावा हर जगह बेस्ट इन द वर्ल्ड नहीं हैं

Ad

सीएम पंक के बारे में WWE और MMA को पसंद करने वाले जानते हैं। इन्होंने 2014 में कंपनी छोड़ी थी और उसके बाद UFC में 10 सितंबर 2016 को मिकी गॉल के साथ MMA मुकाबला लड़ा था। इसमें वह पहले ही राउंड में नेकड चोक सबमिशन के चलते जल्दी हार गए थे। इनका दूसरा मुकाबला 9 जून 2018 को माइक जैक्सन के खिलाफ हुआ था। वह इसको भी हार गए थे, जिसके बाद उन्होंने कुछ कहा था

इन्होंने इसके बाद से UFC में कदम नहीं रखा है। वह इस समय WWE का हिस्सा हैं, जहां उनकी स्टोरी ड्रू मैकइंटायर से चल रही है। इसके चलते वह हालिया Raw एपिसोड में नजर आए थे। यहां उनके और सैथ रॉलिंस के बीच में प्रोमो सैगमेंट हुआ था, जिसके दौरान रॉलिंस ने पंक को कहा था कि हर काम के परिणाम होते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications