इस हफ्ते रॉ में इतना कुछ हुआ है कि हम रॉ ब्रैंड में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की अहमियत भूल चुके हैं। इस समय सैथ रॉलिंस मौजूदा IC चैंपियन है लेकिन इस हफ्ते के हमले में अगर वो चोटिल हो गए हैं तो उनकी जगह एक नया चैंपियन ढूंढने की ज़रूरत है। भले ही पिछले हफ्ते उन्हें गंभीर चोट न लगी हो लेकिन उनकी जगह किसी और को चैंपियन बनाने की तैयारी की जानी चाहिए।
ऐसा लग रहा था कि रॉलिंस का फिउड ओवंस के साथ होगा लेकिन अब ओवंस और लैश्ले की भिड़ंत होते दिखाई दे रही है। इसके बाद इस बात पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि रॉलिंस के बाद अगला दमदार IC चैंपियन कौन होगा? इस आर्टिकल में हम ऐसे ही तीन विकल्पों पर चर्चा करेंगे।
#1 फिन बैलर

एक बात हम सब जानते है कि WWE इस समय फिन बैलर की प्रतिभा को बर्बाद कर रहे हैं। फिन बैलर का शानदार मुख्य रोस्टर डेब्यू रहा था और वहां उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें खिताब वापस करना पड़ा था और उसके बाद से इस आयरिश सुपरस्टार की चमक कम हो गयी है।
बैलर इस समय बैरन कॉर्बिन के साथ फिउड में लगे हैं लेकिन ऐसा लगता नहीं कि इससे उन्हें कुछ फायदा होगा। बैलर को वापस अपना पुराना गिमिक अपना लेना चाहिए। इस समय WWE ने उन्हें बस एक फिउड के साथ व्यस्त रखा हुआ है। अगर सैथ रॉलिंस किसी वजह से अपना खिताब छोड़ते हैं तो बैलर उसके सही उत्तराधिकारी बन सकते हैं।
#2 बॉबी रूड

रॉ में बॉबी रूड का समय ग्लोरियस तो नहीं रहा। बाकी सुपरस्टार्स की वजह से उन्हें दरकिनार कर दिया गया और अब वो चैड गैबल के साथ जोड़ी बना रहे हैं। दोनों मिलकर कोई खिताब तो जीतने नहीं वाले और वहीं दोनों के बीच किसी तरह का फिउड देखना भी रोमांचक नहीं होगा।
बॉबी रूड के पास अच्छा मोमेंटम है और स्मैकडाउन में वो जैसे कामयाब हुए थे वैसी ही कामयाबी वो यहां रॉ में भी हासिल कर सकते हैं। इस समय वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश योग्य तो दिखाई नहीं दे रहे लेकिन अच्छे IC चैंपियन बन सकते हैं। रॉलिंस की जगह लेने के लिए वो योग्य स्टार हैं। इससे WWE में एक बार फिर उनका समय 'ग्लोरियस' हो जाएगा और वो वापस खिताबी मैच में भाग लेंगे।
#3 डीन एम्ब्रोज़

डीन एम्ब्रोज़ ही सैथ रॉलिंस के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के सबसे सही उम्मीदवार हैं। दर्शक उन्हें पसंद करते हैं, उन्हें देखना मजेदार है और उनका नया लुक शानदार है। इससे IC चैंपियनशिप को लेकर नई दिशा मिलेगी। इसकी मदद से वापसी के बाद एम्ब्रोज़ भी खिताबी मुकाबले का हिस्सा बने रहेंगे।
पिछले कुछ महीनों से एम्ब्रोज़ केवल रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की मदद करते दिखाई दिए हैं और उनके जैसे स्टार के लिए ये काम उनकी प्रतिभा को बर्बाद करने जैसा है। IC चैंपियनशिप की मदद से WWE डीन एम्ब्रोज़ को सैथ रॉलिंस पर हील टर्न भी करवा सकती है। चाहे जिस रास्ते जाएं एम्ब्रोज़ को IC चैंपियन के रूप में देखना बेहद रोमांचक होगा। लेखक: मासूम अली, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी