WWE Draft 2024: 3 बहुत बड़े सरप्राइज जो फैंस को देखने को मिल सकते हैं

क्या WWE ड्राफ्ट में फैंस को मिलेंगे सरप्राइज?
क्या WWE ड्राफ्ट में फैंस को मिलेंगे सरप्राइज?

WWE Draft: WWE ड्राफ्ट का सभी फैंस अब इंतजार कर रहे हैं। कंपनी द्वारा इस इवेंट में फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं। 26 और 28 अप्रैल को होने वाले स्मैकडाउन (SmackDown) और रॉ (Raw) के एपिसोड में ड्राफ्ट का आयोजन होगा।

Ad

ड्राफ्ट सीजन आते ही सुपरस्टार शेक-अप एक बड़ी चीज हो जाती है। कौन से सुपरस्टार्स रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में जाएंगे ये तय किया जाता है। फैंस हमेशा इस खास इवेंट के लिए बहुत ही उत्साहित रहते हैं। पिछले कुछ सालों से कंपनी भी ड्राफ्ट को हिट करने की पूरी कोशिश करती है। इस साल का ये संस्करण विंस मैकमैहन के बिना होगा। ट्रिपल एच अपने एरा में पहली बार इस पर काम करते हुए नज़र आएंगे। इस आर्टिकल में हम उन 3 सरप्राइज की बात करेंगे जो WWE ड्राफ्ट 2024 में फैंस को मिल सकते हैं।

#3 WWE ड्राफ्ट में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की वापसी हो सकती है

ब्रॉन स्ट्रोमैन की वापसी कब होगी?
ब्रॉन स्ट्रोमैन की वापसी कब होगी?

WWE सुपरस्टार्स की वापसी अक्सर किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में होती है। या फिर WrestleMania के बाद होने वाले वीकली शोज में स्टार्स वापसी करते हैं। WrestleMania 40 के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में टामा टोंगा ने डेब्यू कर सभी को चौंका दिया था।

Ad

कार्मेला और एलेक्सा ब्लिस लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से बाहर चल रही हैं। पिछले साल नवंबर में दोनों ने बच्चे को जन्म दिया था। बैकी लिंच और रोंडा राउज़ी ने बच्चे को जन्म देने के कुछ समय बाद ही वापसी कर ली थी। ब्लिस और कार्मेला भी अब ड्राफ्ट के दौरान वापसी कर सकती हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन भी ड्राफ्ट के दौरान फैंस को चौंकाकर वापसी कर सकते हैं। वो पिछले साल मई से एक्शन से बाहर चल रहे हैं। पिछले कुछ समय से वो अपनी वापसी को भी टीज कर रहे हैं।

#2 चैंपियन रहते हुए भी WWE NXT स्टार्स को ड्राफ्ट किया जा सकता है

Ad

पिछले साल ड्राफ्ट में कंपनी ने एक बड़ी गलती करते हुए मौजूदा NXT चैंपियंस का चयन कर दिया था। इंडी हार्टवेल ने इवेंट से कुछ हफ्ते पहले NXT विमेंस टाइटल जीता था लेकिन वो इंजर्ड हो गईं थी। एल्बा फायर और आईला डौन भी ड्राफ्ट में चुने जाने पर NXT विमेंस टैग टीम चैंपियन थीं।

शुरूआती कुछ मैचों को छोड़ दिया जाए तो ये तीनों सुपरस्टार्स अधर में लटके हुए नज़र आए। फायर और आईला को रोंडा राउज़ी और शेना बैज़लर ने हरा दिया था और इसके बाद से कई महीनों तक दोनों गायब रहे। रॉक्सेन परेज़ ने इस बार कहा है कि जब उन्हें ड्राफ्ट किया जाएगा तभी वो टाइटल हारेंगी। उन्होंने अभी-अभी ये टाइटल हासिल किया है। अगर WWE द्वारा पिछले साल की गलती दोहराई जाएगी तो फिर ये चौंकाने वाली बात होगी। आपको बता दें इल्जा ड्रैगूनोव को छोड़कर NXT के अन्य चैंपियंस ने हाल ही में अपने टाइटल जीते हैं।

#1 WWE द्वारा द जजमेंट डे या अन्य ग्रुप को अलग-अलग किया जा सकता है

Ad

वैसे WWE ड्राफ्ट के दौरान हमेशा किसी ना किसी ग्रुप को अलग कर दिया जाता है। इस बात की संभावना हमेशा बनी रहती है। तीन साल पहले न्यू डे के साथ ऐसा हुआ था। बिग ई अपने साथियों से अलग हो गए थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

डेमियन प्रीस्ट अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन चुके हैं। ड्राफ्ट के दौरान उन्हें जजमेंट डे से अलग किया जा सकता है। रिया रिप्ली भी इंजरी के कारण बाहर हो गई हैं। उन्हें लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा इम्पीरियम, बॉबी लैश्ले का ग्रुप और डैमेज कंट्रोल को भी अलग-अलग किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications