WWE हमेशा से ही अपनी वैलनेस पॉलिसी को लेकर काफी ज्यादा सीरियस रहा है। अगर कोई सुपरस्टार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। सुपरस्टार का सस्पेंशन बढ़ जाता है अगर वह टेस्ट में पास नहीं होता है।
2016 में WWE ने 7 सुपरस्टार्स को सस्पेंड किया था और अगले 3 सालों तक कोई भी सुपरस्टार्स सस्पेंड नहीं हुआ। पिछले कुछ समय में WWE ने कई सारे सुपरस्टार्स को वैलनेस पॉलिसी का उलंघन करने की वजह से सस्पेंड किया है लेकिन WWE ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी।
ये भी पढ़ें:- 5 कारणों के चलते 2020 में जॉन सीना रिटायर हो सकते हैं
WWE अक्सर सस्पेंड सुपरस्टार्स के बारे में बात नहीं करता है और पिछले कुछ समय में यहीं चीज़ WWE में देखने को मिली है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE ने सस्पेंड किया है और 2 जिन्हें शायद नहीं।
#3 सस्पेंड हुए हैं: प्रीमो क्लोन
प्रीमो WWE में लंबे समय से नजर नहीं आए हैं। दरअसल, इस सुपरस्टार के लिए WWE के पास कोई प्लान नहीं था। प्रीमो को वैसे ही ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं और वह इस दौरान WWE की पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से सस्पेंड भी हो गए थे।
WWE ने उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन खबरों के अनुसार उनपर 30 दिनों का सस्पेंशन लगा है। प्रीमो के सस्पेंशन की जानकारी खुद उन्होंने ही दी। प्रीमो ने बताया कि वह टेस्ट देने में असफल रहे और यह एक बड़ा कारण रहा। खैर, WWE की क्रिएटिव टीम के पास इस सुपरस्टार के लिए कोई प्लान्स नहीं है।इस वजह से उनके सस्पेंशन को लेकर फैंस ज्यादा चिंतित नहीं है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं