रोमन रेंस के WWE करियर की 3 सबसे बड़ी जीत

रोमन
रोमन

रोमन रेंस को इस समय WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जा सकता है। उन्होंने रेसलमेनिया में 4 बार मेन इवेंट किया है। इसके अलावा वह रॉयल रंबल मैच जीतने में भी सफल रहे हैं। रेंस ने 2012 में शील्ड के साथ डेब्यू किया था और सालों तक वह रॉलिंस और एम्ब्रोज़ के साथ दिखाई दिए।

Ad

कुछ सालों बाद वह अलग हो गए और बाद में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में उन्हें शानदार तरीके से बुक किया गया। रोमन रेंस को बड़ी जीत मिली और इस वजह से ही आज वह टॉप स्टार बने हैं। किसी भी नए सुपरस्टार को पुश देने के लिए कंपनी उन्हें बड़े सुपरस्टार्स के साथ बुक करता है।

ये भी पढ़ें:- 5 कारणों के चलते 2020 में जॉन सीना रिटायर हो सकते हैं

रोमन रेंस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। द बिग डॉग को अपने करियर की कुछ सबसे बड़ी जीत मिली और इसी वजह से उनका कद इस समय कंपनी में सबसे ऊपर है। इसलिए हम बात करने वाले हैं रोमन रेंस की 3 सबसे बड़ी जीत के बारे में।

#3 रेसलमेनिया में द अंडरटेकर पर जीत

youtube-cover
Ad

रेसलमेनिया में द अंडरटेकर के साथ मैच लड़ने का हर एक सुपरस्टार का सपना होता है। रोमन रेंस का यह बड़ा सपना कुछ सालों पहले पूरा हुआ था। रॉयल रंबल में द अंडरटेकर को एलिमिनेट करने के बाद रेसलमेनिया 33 के मेन इवेंट में दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिला था।

यह मैच काफी शानदार था लेकिन अंत ने हर एक फैन को चौंकाया था। दरअसल मुकाबले में रोमन रेंस की जीत हुई थी। यह रोमन के फैंस के लिए खास चीज़ थी क्योकि उन्होंने WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार को रेसलमेनिया जैसे बड़े स्टेज पर हराया था। यह बिग डॉग के करियर की सबसे बड़ी जीत रही है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#2 ब्रॉक लैसनर पर समरस्लैम में जीत

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी रोचक रही थी और इसका अंत समरस्लैम में हुआ था। ब्रॉक लैसनर कई बार रोमन को हरा चुके थे और समरस्लैम में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के पास ब्रॉक को हराने का अंतिम मौका था।

रोमन उस समय बड़े सुपरस्टार तो बन गए थे लेकिन उन्हें द बीस्ट पर कभी जीत नहीं मिली थी। समरस्लैम में रोमन ने ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी और यह बड़ी जीत रही थी।

#1 जॉन सीना को हराकर बने कंपनी के फेस

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को WWE ने अच्छा पुश दिया था लेकिन वह कंपनी के पोस्टर बॉय नहीं बने थे क्योंकि उन्हें उस समय के सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना को नहीं हराया था। अगर रोमन को कंपनी का फेस बनना था तो उन्हें सीना को हराना था।

इस वजह से रोमन के करियर के लिए यह मुकाबला अहम था। उन्होंने जॉन सीना के खिलाफ नो मर्सी में मैच लड़ा था और यहां द बिग डॉग को यादगार जीत मिली थी। जॉन सीना पर जीत रोमन के करियर की सबसे अच्छी चीज़ रही।

ये भी पढ़ें:- WWE में मौजूदा समय के 4 सबसे प्रसिद्ध भारतीय रेसलर्स

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications