3 फेमस टीम जो WWE WrestleMania 41 से पहले टूटकर बिखर सकती हैं

WWE
WrestleMania 41 से पहले इन टीमों को हो सकता है अंत (Photo: WWE.com)

Teams Can Break Up Before WrestleMania: WWE इस समय WrestleMania 41 के मिशन पर चल रहा है। ट्रिपल एच द्वारा लगातार बड़े सरप्राइज फैंस को दिए जा रहे हैं। नए चैंपियंस, चौंकाने वाले मोड़ सहित और भी बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। अभी कुछ हफ्ते इसके प्रसारण में बचे हैं। ऐसे में तगड़ी घटनाएं दिख सकती हैं। पिछले साल कई फैक्शन और टीम में मतभेद देखने को मिले हैं। अभी भी तनाव चल रहा है। इनके टूटने से नई कहानियां सामने आ सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन फेमस टीम पर नज़र डालेंगे जो WrestleMania 41 से पहले टूटकर बिखर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE WrestleMania 41 से पहले जजमेंट डे बिखर जाएगी?

youtube-cover
Ad

पिछले कुछ महीनों से जजमेंट डे में चीजें सही नहीं चल रही हैं। फिन बैलर अपना दबदबा बना रहे हैं लेकिन ये चीज डॉमिनिक मिस्टीरियो को पसंद नहीं आ रही है। वो टेढ़ी आंखों से बैलर को देख रहे हैं। बैलर ने डॉमिनिक की कुछ बातों को नकार भी दिया।

लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ की विमेंस डिवीजन में अलग कहानी चल रही है। दोनों विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि बहुत जल्द इस ग्रुप से बैलर को बाहर किया जा सकता है। डॉमिनिक मिस्टीरियो उन्हें किसी बड़े मौके पर धोखा दे सकते हैं।

#2 WWE में ए टाउन डाउन अंडर टीम का हो सकता है अंत

Ad

ए टाउन डाउन अंडर मेन रोस्टर में अभी तक ताकवर टीम रही है। हालांकि, कई बार इनके ब्रेकअप की खबरें भी आ चुकी हैं। रिंग में भी दोनों के अलग होने के संकेत बहुत बार मिल चुके हैं। फैंस थ्योरी को अब फेस के रूप में देखना चाहते हैं।

ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर इस समय Raw में जे उसो के साथ राइवलरी में हैं। WrestleMania 41 से पहले वॉलर और थ्योरी अलग होते हैं तो फिर इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं होनी चाहिए। बदलाव की संभावना अब काफी बढ़ चुकी है।

#1 WWE में नई ब्लडलाइन में दरार आ चुकी है

Ad

सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन का पिछले साल दबदबा देखने को मिला था। Raw Netflix डेब्यू एपिसोड के बाद चीजें बदल गई हैं। वहां पर सोलो को रोमन रेंस के खिलाफ हार मिली थी। उनके हाथ से उला फाला चली गई।

पिछले महीने से सिकोआ और जेकब फाटू के बीच भी अनबन चल रही है। अब तो ये चीज ज्यादा आगे बढ़ चुकी है। सिकोआ से बहुत ज्यादा गुस्से में जेकब लग रहे हैं। जल्द ही वो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो WrestleMania 41 से पहले नई ब्लडलाइन का ब्रेकअप हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications