3 धमाकेदार चीजें जो WWE Survivor Series 2024 में वापसी कर Brock Lesnar कर सकते हैं

WWE
क्या WWE Survivor Series में ब्रॉक लैसनर की होगी एंट्री? (Photo: WWE.com)

Things Brock Lesnar Can Do After Returning Survivor Series: WWE SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) गायब चल रहे हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कभी भी रिंग में उनकी वापसी हो सकती है। WWE Survivor Series का आयोजन 30 नवंबर, 2024 को होगा। लैसनर संभावित रूप से इस प्रीमियम लाइव इवेंट में एंट्री कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये WWE यूनिवर्स के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो Survivor Series में आकर द बीस्ट कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE Survivor Series 2024 में आकर गुंथर को निशाना बनाएंगे ब्रॉक लैसनर?

Ad

Survivor Series 2024 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी इस समय शानदार चल रही है। SummerSlam 2024 में फिन बैलर की वजह से प्रीस्ट इस टाइटल को हार गए थे।

ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। अगर Survivor Series में द रिंग जनरल अपना टाइटल रिटेन कर लेते हैं तो फिर उसके बाद ब्रॉक की एंट्री हो सकती है। वहां से फिर दोनों के बीच शानदार राइवलरी शुरू हो सकती है।

#2 WWE Survivor Series में होने वाले WarGames मैच में बवाल मचा सकते हैं ब्रॉक लैसनर

Ad

WWE Survivor Series 2024 में नई और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच होगा। इनकी कहानी बहुत ही जबरदस्त चल रही है। सोलो सिकोआ की टीम में ब्रॉन्सन रीड शामिल हो गए हैं। वहीं रोमन रेंस और उनके साथियों को अभी तक 5वां सदस्य नहीं मिला है।

WarGames मैच में ब्रॉक लैसनर की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। वो WWE दिग्गज पॉल हेमन के अनुरोध पर वापस आ सकते हैं। इतना ही नहीं वो सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को निशाना भी बना सकते हैं।

#1 क्या WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस का साथ देंगे ब्रॉक लैसनर?

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। पिछले कुछ सालों मे दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई खिताबी मुकाबले हुए हैं। अब अगर Survivor Series 2024 में लैसनर की वापसी होती है तो दोनों साथ नज़र आ सकते हैं।

रोमन रेंस और उनके साथी Survivor Series में नई ब्लडलाइन के खिलाफ WarGames मैच में कम्पीट करने के लिए 5वां मेंबर ढूंढ रहे हैं। इस साल जून में पॉल हेमन के ऊपर सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने अटैक किया था। हेमन का बदला लेने के लिए रोमन का साथ लैसनर दे सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वो डायरेक्ट Survivor Series में ही 5वें सदस्य के रूप में एंट्री करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications