Things Can Happen Roman Reigns-CM Punk Segment: WWE SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा था। पॉल हेमन ने सीएम पंक की धमाकेदार अंदाज में वापसी कराई। Survivor Series में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम के 5वें सदस्य पंक होंगे। पंक द्वारा असली ब्लडलाइन का साथ देना बहुत ही चौंकाने वाला पल था। अब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में दोनों के बीच खास सैगमेंट होगा। इसके बारे में Raw के एपिसोड में सैमी ज़ेन ने जानकारी दी थी। इस आर्टिकल में हम उन 3 चीजों के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस-सीएम पंक सैगमेंट में देखने को मिल सकती हैं।#3 WWE SmackDown में ब्लडलाइन WarGames मैच को लेकर रणनीति बना सकते हैं रोमन रेंस और सीएम पंकSurvivor Series में होने वाला ब्लडलाइन WarGames मैच बहुत ही खतरनाक होने वाला है। सोलो सिकोआ के पास जेकब फाटू और ब्रॉन्सन रीड के रूप में दो तगड़े सुपरस्टार्स हैं। इनसे पार पाना असली ब्लडलाइन के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। WWE SmackDown में रोमन रेंस और सीएम पंक नई ब्लडलाइन से निपटने की रणनीति बना सकते हैं। इसमें उनका साथ हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन दे सकते हैं। पंक और रेंस अपना-अपना पक्ष रखकर हेमन से राय भी ले सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि ये दोनों पॉल हेमन गाय हैं। #2 WWE SmackDown में रोमन रेंस और सीएम पंक के ऊपर हो सकता है अटैक View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में असली ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला था। पंक और रोमन ने सोलो सिकोआ को शानदार अंदाज में सबक सिखाया। अब सोलो जरूर बदले के मूड में होंगे। उन्होंने जरूर कुछ बड़ा करने की सोची होगी।आगामी SmackDown में नई ब्लडलाइन द्वारा रोमन रेंस और सीएम पंक के ऊपर अटैक किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ब्लडलाइन WarGames मैच को लेकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे। #1 WWE सुपरस्टार सीएम पंक से भरोसे का आश्वासन मांग सकते हैं रोमन रेंससीएम पंक और रोमन रेंस के बीच पहले बहुत मतभेद रहे हैं। पंक ने कहा है कि वो पॉल हेमन के चलते उनके साथ जुड़े हैं। रोमन इतनी जल्दी उनके ऊपर भरोसा नहीं करेंगे। आप सभी को पता है कि पंक कुछ भी कर सकते हैं।WWE SmackDown में इस हफ्ते पंक को लेकर रोमन अपनी बात रख सकते हैं। वो उनसे ब्लडलाइन WarGames मैच में भरोसे का आश्वासन मांग सकते हैं। पंक भी उनकी बात सुनकर ऐलान कर सकते हैं कि वो मुकाबले में असली ब्लडलाइन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।